महाकुंभ से पहले 6 आरओबी और एक सिक्स लेन पुल हो जाएंगे तैयार, 70 प्रतिशत काम पूरा; अयोध्या, वाराणसी का सफर होगा सुगम
Maha Kumbh 2025 महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए शहर में छह आरओबी और एक सिक्स लेन पुल का निर्माण आठ माह के भीतर पूरा हो जाएगा। अयोध्या और लखनऊ जाने वाले रूट पर गंगा में सिक्स लेन पुल का कार्य 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है। वहीं फाफामऊ की ओर बनने वाले दो आरओबी का निर्माण भी तेजी से चल रहा है।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Maha Kumbh 2025: महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए शहर में छह आरओबी और एक सिक्स लेने पुल का निर्माण आठ माह के भीतर पूरा हो जाएगा। इनके निर्माण से तीर्थराज प्रयाग आने वालों को तो जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा ही, अयोध्या, वाराणसी और मीरजापुर जाने का सफर भी आसान हो जाएगा।
अयोध्या और लखनऊ जाने वाले रूट पर गंगा में सिक्स लेन पुल का कार्य 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है। वहीं फाफामऊ की ओर बनने वाले दो आरओबी का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। रिंग रोड के पहले फेज का निर्माण पूरा होने से वाराणसी और मीरजापुर की राह आसान हो जाएगी। क्योंकि रिंग रोड परियोजना में ही नैनी और झूंसी को जोड़ने के लिए तीन किलोमीटर लंबे सिक्स लेन पुल का निर्माण किया जाएगा।
नंवबर में बनकर तैयार हो जाएगा सिक्स लेन पुल
सिक्स लेन पुल फरवरी 2021 में निर्माण शुरू किया है और इसका नवंबर 2024 में निर्माण पूरा होगा। 9.800 किलोमीटर पुल की दूरी है। इसके निर्माण में कुल 1947 करोड़ रुपये बजट खर्च होगा। वर्तमान में 70 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है।
वहीं सलोरी आरओबी का 93 प्रतिशत निर्माण हो चुका है। इस साल मई में इसका कार्य पूरा हो जाएगी। इस पर 78.13 करोड़ रुपये से अधिक का बजट खर्च होगा। इसकी लंबाई 752 मीटर है।
50 प्रतिशत गोहरी आरओबी का निर्माण हो चुका है। इसके निर्माण पर146 करोड़ रुपये से अधिक का बजट खर्च होगा। 898 मीटर से अधिक इसकी लंबाई है। इसका नवंबर 2024 में निर्माण पूरा हो जाएगा।
आरओबी का 49 प्रतिशत निर्माण कार्य हुआ पूरा
इसके अलावा 49 प्रतिशत कार्य 40 नंबर गोमती के पास बन रहे आरओबी का निर्माण पूरा हो चुका है। इस पर 71 करोड़ रुपये से अधिक का बजट खर्च होगा और 633 मीटर से अधिक लंबाई है। नवंबर 2024 में निर्माण पूरा करने की समय सीमा है।
वहीं चौफटका आरओबी का 30 प्रतिशत कार्य हो चुका है। इसके निर्माण पर 284 करोड़ रुपये से अधिक का बजट खर्च होगा। इसकी लंबाई 1590 मीटर है। आरओबी फोरलेन बनेगा जो मंडल का सबसे बड़ा आरओबी होगा।
परियोजना प्रबंधक सेतु निगम अनिरुद्ध कुमार के अनुसार, शहर के सभी ओरओबी का निर्माण तेजी से हो रहा है। इसी वर्ष सभी आरओबी पर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद शहर में जाम की समस्या से छुटकारा तो मिलेगा ही। धार्मिक स्थलों को जाने वाले लोगों का रास्ता भी आसान हो जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।