41वीं इंदिरा मैराथन: चार दशक पुराने इतिहास में जुड़ा नया अध्याय, पहली बार UP पुलिस का दिखा दबदबा
41वीं इंदिरा मैराथन में पहली बार उत्तर प्रदेश पुलिस का दबदबा देखने को मिला( महिला वर्ग में हेड कांस्टेबल नीतू सिंह ने जीत हासिल की।

41वीं इंदिरा मैराथन:प्रथम तीन स्थान प्राप्त महिला धावक,दाएं से क्रमश: नीतू कुमारी, संध्या यादव व अन्नू। जागरण
HighLights
महिला वर्ग की चैंपियन नीतू सिंह यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं
यूपी पुलिस में तीसरे स्थान पर काबिज हरियाणा की अन्नू भी हैं
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इंदिरा मैराथन के चार दशक से अधिक पुराने इतिहास में इस बार एक नया अध्याय जुड़ गया। अब तक प्रतियोगिता में सेना और पेशेवर एथलीटों का दबदबा देखने को मिलता था, लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला धावकों ने इस मिथक को तोड़ा।
2001-2002 में शशि प्रकाश का बेहतर प्रदर्शन था
महिला वर्ग की चैंपियन नीतू सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। वहीं तीसरे स्थान पर रहीं हरियाणा की अन्नू भी यूपी पुलिस में हैं। नीतू ने दो घंटे 54 मिनट और 57 सेकेंड में दौड़ पूरी की, जो पिछले वर्ष की चैंपियन रीनू से मात्र एक मिनट 55 सेकेंड अधिक हैं। इससे पहले वर्ष 2001 और 2002 में यूपी पुलिस के धावक शशि प्रकाश ने शानदार प्रदर्शन किया था हालांकि उन्हें दूसरा स्थान हासिल हो सका था।
हाफ मैराथन का उत्साह, दो गुना बढ़े धावक
पहली बार आयोजित 21. 097 किलोमीटर की हाफ मैराथन को लेकर जबरदस्त उत्साह रहा। जहां पिछले वर्ष कुल 500 धावक दौड़े थे वहीं इस बार अकेले हाफ मैराथन में ही 492 धावक शामिल हुए। इनमें 421 पुरुष और 71 महिलाएं हैं। पुरुष वर्ग में 216 स्थानीय और 205 बाहरी धावक दौड़े, जबकि महिला वर्ग में 40 स्थानीय और 31 बाहरी धावक दौड़ में शामिल हुए।
कुल 928 धावक दौड़े
मैराथन और हाफ मैराथन को मिलाकर 928 धावक दौड़े। 42.195 किलोमीटर की फुल मैराथन में कुल 436 धावकों ने पंजीकरण कराया। इसमें 396 पुरुष और 40 महिलाएं शामिल हैं। पुरुष वर्ग में 167 स्थानीय और 229 बाहरी धावक हैं। वहीं महिला वर्ग में 14 स्थानीय और 26 बाहरी प्रतिभागी शामिल थे।
मैराथन में पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी
पुरुष वर्ग
नाम पता समय
प्रदीप चौधरी उत्तराखंड 2:22:01
राज तिवारी मुंबई 2:22:13
निखिल सिंह मुंबई 2:22:25
मुकेश कुमारु राजस्थान 2:25:43
जितेंद्र कुमार प्रतापगढ़ 2:27:18
सतीश कुमार वाराणसी 2:30:15
योगेश कुमार शर्मा राजस्थान 2:30:56
पंकज कुमार पटेल मध्य प्रदेश 2:32:01
रवि कुमार पाल इंदौर 2:32:04
राज शेखर पाठक लखनऊ 2:32:37
उमेश प्रजापति अमेठी 2:33:07
अंकित वर्मा मध्य प्रदेश 2:34:00
प्रदीप कुमार बरेली 2:34:46
उत्सव प्रयागराज 2:35:09
महिला वर्ग
नाम पता समय
नीतू कुमारी उप्र पुलिस 2:54:57
संध्या यादव बलिया 3:07:21
अन्नू हरियाणा 3:07:36
आकांक्षा सिंह मिर्जापुर 3:18:36
डोली गिरि मेरठ 3:26:28
साधना भदोही 3:28:45
शिलाेचना प्रयागराज 3:28:52
प्रीति पाल मुरादाबाद 3:32:53
रेशम प्रयागराज 3:35:21
मंजू मुरादाबाद 3:45:04
नेहा यादव बलिया 3:48:27
प्राची प्रयागराज 3:50:51
रिया कुमारी प्रयागराज 3:53:00
पूनम इटावा 3:54:46
प्रथम हाफ मैराथन में पुरस्काृत खिलाड़ी
पुरुष वर्ग
नाम पता समय
विशाल यादव जौनपुर 1:04:51
सतीश कुमार वर्मा संत रविदासनगर 1:05:14
मुकेश कुमार राजस्थान 1:06:07
मनी कुमार प्रयागराज 1:09:29
आकाश कुमार कौशाम्बी 1:09:36
उमेश गौतम फिरोजाबाद 1:13:04
महिला वर्ग
नाम पता समय
पुष्पा यादव भदोही/प्रयागराज 1:29:00
बबिता कुमारी चुनार मिर्जापुर 1:29:09
प्रीति यादव कौशांबी 1:30:12
सुष्मिता यादव अयोध्या हास्टल 1:30:15
रामनी पटेल जबलपुर 1:31:01
हेमा कुमारी प्रयागराज 1:32:44
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।