प्रयागराज: प्रदीप चौधरी लगातार दूसरी बार बने इंदिरा मैराथन के विजेता, राज दूसरे...निखिल तीसरे स्थान पर रहे
प्रयागराज में आयोजित 41वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन में प्रदीप चौधरी लगातार दूसरी बार चैंपियन बने।

42 KM लंबी इंदिरा मैराथन के विजेता प्रदीप, राज और निखिल पोज देते हुए। (तस्वीर- जागरण)
HighLights
प्रदीप चौधरी लगातार दूसरी बार इंदिरा मैराथन चैंपियन बने।
मुंबई के राज तिवारी और निखिल सिंह क्रमशः दूसरे, तीसरे।
41वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन प्रयागराज में संपन्न हुई।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। 42.195 किलोमीटर लंबी मैराथन में लगातार दूसरी बार चैंपियन बने प्रदीप चौधरी। मुंबई के राज तिवारी दूसरे स्थान पर और मुंबई के ही निखिल सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
प्रदीप चौधरी पिछले साल भी मैराथन के चैंपियन रहे हैं।
बता दें कि 41वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन गुरुवार सुबह शुरू हुई। सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर मंडल आयुक्त लोकेश एम ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया।
42.195 किलोमीटर लंबी मैराथन में शामिल होने के लिए सुबह चार बजे ही धावक उमड़ने लगे थे। दौड़ में शामिल होने से पहले धावक लगातार वार्मअप कर रहे थे।
मैराथन शुरू होने के 15 मिनट बाद 6 बजकर 45 मिनट पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने 21.097 किलाेमीटर लंबी हाफ मैराथन का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज में इंदिरा मैराथन शुरू, डीएम-मंडलायुक्त ने दिखाई हरी झंडी; ठंड में दौड़ रहे हजारों धावक