प्रयागराज में इंदिरा मैराथन शुरू, डीएम-मंडलायुक्त ने दिखाई हरी झंडी; ठंड में दौड़ रहे हजारों धावक
प्रयागराज में 41वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन गुरुवार सुबह शुरू हुई। मंडल आयुक्त लोकेश एम और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने इसे हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

इंदिरा मैराथन में चैंपियन बनने के लिए दौड़ लगाते हुए धावक। (तस्वीर- जागरण)
HighLights
41वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन प्रयागराज में शुरू हुई।
मंडल आयुक्त लोकेश एम ने पूर्ण मैराथन को हरी झंडी दिखाई।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने हाफ मैराथन का शुभारंभ किया।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। 41वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन गुरुवार सुबह शुरू हुई। सुबह छह बजकर 30 मिनट पर मंडल आयुक्त लोकेश एम ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया।
42.195 किलोमीटर लंबी मैराथन में शामिल होने के लिए सुबह चार बजे ही धावक उमड़ने लगे थे। दौड़ में शामिल होने से पहले धावक लगातार वार्मअप कर रहे थे।
मैराथन शुरू होने के 15 मिनट बाद 6 बजकर 45 मिनट पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने 21.097 किलाेमीटर लंबी हाफ मैराथन का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
इस दौरान सेवा के भाव को का उत्साह बढ़ाने के लिए सेवा के बैंड भी पहुंचे थे। स्केटिंग करते बच्चों का समूह भी धावकों का उत्साह वर्धन कर रहा था।
यह भी पढ़ें- भाजपा मथुरा से फूंकेगी 2027 के चुनावी बिगुल की रणनीति, 'जीत ही हैट्रिक' का रोडमैप तैयार करने की मैराथन बैठक आज से