Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP Police Encounter: प्रतापगढ़ में पुलिस से मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को लगी गोली, तीन गिरफ्तार

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 07:16 AM (IST)

    प्रतापगढ़ में स्वर्णकार से लूट के तीन आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश नीरज पासी गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसके दो साथी संजीव कुमार और अभिषेक सोनी भी पकड़े गए। इन बदमाशों ने संग्रामगढ़ के औसानगंज बाजार में सर्राफा व्यापारी रमेश कुमार से 7 किलो चांदी और 7 तोला सोना लूटा था।

    Hero Image
    पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश नीरज पासी

    जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। स्वर्णकार से लूट करने के आरोपित तीन बदमाशों से गुरुवार की रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसको और उसके दो अन्य साथी बदमाशों को पकड़ लिया गया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संग्रामगढ़ के औसानगंज बाजार में सोमवार रात सर्राफा व्यापारी रमेश कुमार से हुई 12 लाख की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगातार प्रयास कर रही थी। 

    गुरुवार की रात करीब 10 बजे नेवादा कला नहर के पास पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें  प्रयागराज फाफामऊ माता दिन का पुरवा निवासी बदमाश नीरज पासी उर्फ कुलदीप पुत्र सुनील गोली लगने से घायल हो गया। 

    मौके से भाग रहे उसके साथी संजीव कुमार और अभिषेक सोनी को भी पकड़ लिया गया। यह भी फाफामऊ के रहने वाले हैं। मुठभेड़ में थानाध्यक्ष संग्रामगढ़ सत्येंद्र सिंह भदौरिया और उनकी टीम शामिल रही। 

    नेतृत्व कर रहे सीओ लालगंज आशुतोष मिश्रा का कहना है कि इन बदमाशों ने व्यापारी से 7 किलो चांदी और 7 तोला सोना लूटा था। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। 

    पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाकर तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनको राजा प्रताप बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके विस्तृत आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।