Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Gulshan Yadav: कुंडा के दिग्गज राजा भैया को टक्कर देने वाले सपा नेता गुलशन यादव गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

    By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 04:17 PM (IST)

    यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में प्रतापगढ़ की चर्चित सीट कुंडा से रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को टक्कर देने वाले सपा नेता गुलशन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुलशन यादव नगर पंचायत कुंडा के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कुंडा पुलिस ने प्रयागराज पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुलशन को प्रयागराज स्थित निवास से गिरफ्तार किया है।

    Hero Image
    कुंडा पुलिस ने प्रयागराज पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुलशन को प्रयागराज स्थित निवास से गिरफ्तार किया है।

    कुंडा, जागरण टीम: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में प्रतापगढ़ की चर्चित सीट कुंडा से रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को टक्कर देने वाले सपा नेता गुलशन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुलशन यादव नगर पंचायत कुंडा के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कुंडा पुलिस ने प्रयागराज पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुलशन को प्रयागराज स्थित निवास से गिरफ्तार किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के मुताबिक, विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान इस दौरान रघुराज प्रताप सिंह के नेतृत्व वाले जनसत्ता दल कार्यकर्ताओं से गुलशन का विवाद हो गया था, जिसमें मारपीट भी हुई थी। इस घटना के संबंध में पहाड़पुर बनोही के विजय प्रताप सिंह ने मारपीट व घर में घुसकर लूट का केस 27 फरवरी 2022 को कुंडा कोतवाली में दर्ज कराया था।

    सोमवार रात हुई गिरफ्तारी

    मामले को लेकर गुलशन हाईकोर्ट गए थे, लेकिन राहत नहीं मिली। वह वांछित चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी प्रयागराज स्थित उनके आवास से सोमवार रात कुंडा के अपराध निरीक्षक संजय सिंह ने की। कुंडा कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि गिरफ्तारी हुई है। उनको यहां लाया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

    विधानसभा में दी थी कड़ी टक्कर

    विगत आम चुनाव के दौरान कुंडा सीट काफी चर्चित रही थी। यहां के दिग्गज नेता राजा भैया के सामने समाजवादी पार्टी ने गुलशन यादव को मैदान में उतारा था। रोचक यह है कि गुलशन यादव राजा भैया के चहेतों में रह चुके हैं, लेकिन आपसी मनमुटाव के कारण दोनों एक दूसरे के सामने हो गए। पिछले चुनाव में राजा भैया ने जीत दर्ज की थी, लेकिन उनको गुलशन यादव ने कड़ी टक्कर दी थी। राजा भैया ने 1 लाख के करीब वोट हासिल किए थे, वहीं गुलशन को करीब 70 हजार वोट मिले थे।