विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरा बस चलता तो मथुरा में गुंबद पर चलवा देता कुदाल', श्रीराम कथा में मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कह दी बड़ी बात

By Gurudeep Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 19 Nov 2026 12:54 PM (IST)

प्रतापगढ़ में श्रीराम कथा के दौरान मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने मथुरा मंदिर के गुंबद पर विवादित बयान दिया, कहा ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ में कुंडा के बेंती राजभवन में आयोजित श्रीराम कथा में मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह व राजा भैया। जागरण

प्रतापगढ़ में कुंडा के बेंती राजभवन में आयोजित श्रीराम कथा में मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह व राजा भैया। जागरण

HighLights

  1. प्रतापगढ़ में कुडा के बेंती राराजभवन में आयोजित श्रीराम कथा में शामिल हुए उप्र के मंत्री

  2. सनातन ध्वजा बागेश्वर पीठाधीश्वर देशभर में फहरा रहे तो लोगों के पेट में दर्द हो रहा : नागेंद्र जी 

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि वृंदावन में रहना है तो राधे-राधे कहना है। मथुरा में मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि मथुरा में 100 प्रतिशत नहीं, एक करोड़ प्रतिशत मंदिर बनेगा। उन्होंने आगे कहा कि पिछले दिनों मैं मथुरा गया था तो मेरा मन हुआ कि गुंबद पर चढ़कर कुदाल से उसे तोड़ दूं। संवैधानिक पद पर होने के कारण ऐसा नहीं कर पाया। कहा कि जल्द ही गुंबद ट्रटेगा और मथुरा में भव्य मंदिर बनेगा।

'चुप रहने का नहीं, डटकर जवाब देने का समय'

प्रतापगढ़ृ जनपद में कुंडा स्थित बेंती राजभवन में चल रही बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा का आयोजन हो रहा है। इसमें हजारों की संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु जुट रहे हैं। इसी दौरान बृज के कथावाचक नागेंद्र जी महाराज ने कहा कि मैं बृज भूमि से आया हूं। जहां भगवान ने अनंत लीलाएं की हैं। भारत राम-कृष्ण और ऋषियों का देश है। यहां पर भगवान के मंदिर और देवालय हैं। उन्होंने कहा कि जब मंदिर-देवालय थे, तब औरंगजेब और बाबर जैसे लोग आए और मंदिरों को लूटने का प्रयास किया। मंदिरों की चोटी काटकर गुंबद लगा दिया।

संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान...

वे बोले कि आज लोगों के पेट में दर्द हो रहा है कि सनातन ध्वजा बागेश्वर पीठाधीश्वर देशभर में फहरा रहे हैं। वह संदेश दे रहे हैं कि अब चुप रहने का समय नहीं, डटकर जवाब देने का समय है। हमारे पास शास्त्र और शस्त्र दोनों हैं। कहा कि बहुत बड़ी साजिश चल रही है भारत को इस्लामिक देश बनाने की। इस्लामीकरण करने वालों को मालूम है कि जब तक देश में संत हैं, ऐसा हो नहीं पाएगा। अब हिंदू जागृत हैं, वह अपमान नहीं सहेंगे। मंच से उन्होंने हुंकार भरी - संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।

'राघव-माधव के नाम पर बांटने की साजिशें नाकाम'

राजस्थान के शिव बाड़मेर से निर्दलीय विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने कहा कि राजा भैया यूपी ही नहीं पूरे भारत की शान हैं। यह जो ऐतिहासिक आयोजन हो रहा है, हम सभी इसमें हैं। इसमें पाकिस्तान विस्थापित हिंदू परिवार भी आए हैं। पाकिस्तान की क्या स्थिति है और वहां से आने वाले पाक विस्थापित भाइयों की क्या स्थितियां हैं। हम सभी अंतरराष्ट्रीय बार्डर से आए हैं, बहुत नजदीक से देखा है।

संघर्षरत युवाओं को राजा भैया से सीखने की जरूरत

उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक आयोजन है। राजनीतिक रूप से जो युवा आज संघर्ष कर रहे हैं, उनको राजा भैया से सीखने की जरूरत है। श्रीराम कथा को लेकर विरोध कोई भी करे राजा भैया के साथ पूरा भारत है। लोग अपील करते रहें कुछ भी नहीं होगा। राघव और माधव के नाम पर बांटने की तमाम साजिशें की गईं, लेकिन कोई अपने उद्देश्य के पूरा नहीं हो पाया।

यह भी पढ़ें- कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी की भावुक पुकार, 'हजूर, बस एक मौका दे दीजिए ...'

यह भी पढ़ें- कुंडा रामकथा में धीरेंद्र शास्त्री का उद्घोष- भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र; 500 पाकिस्तानी हिंदुओं ने किया हवन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।