Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बांस की जाली करेगी पौधों की रखवाली

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 11 Jul 2022 10:48 PM (IST)

    पौधे लगाने के साथ उनको बचाने की व्यवस्था भी जरूरी है।

    Hero Image
    बांस की जाली करेगी पौधों की रखवाली

    बांस की जाली करेगी पौधों की रखवाली

    संसू, संडवा चंद्रिका : पौधे लगाने के साथ उनको बचाने की व्यवस्था भी जरूरी है। केवल पौधे रोप देने भर से वह नहीं बचने वाले। इसके लिए बेल्हा में नई पहल हुई है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बांस की जाली बनाई जा रही है, जो बड़े काम की होगी। इससे रोपित किए जा रहे पौधे सुरक्षित किए जा सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देखा जाता है कि हर साल बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जाते हैं। उनको बेसहारा पशुओं से उनको बचाने का इंतजाम न होने से अधिकांश नष्ट हो जाते हैं। पिछले साल के हजारों पौधों का अब पता नहीं है। आगे से ऐसा न हो इसके लिए वन विभाग को कम लागत में ट्री गार्ड मुहैया कराने का काम स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा। यह पहल प्रतापगढ़ के संडवा चंद्रिका ब्लाक में शुरू हो चुकी है। जाली बनाने में आने वाली लागत व उनके पारिश्रमिक का भुगतान प्रशासन मनरेगा मद से करेगा। इस पहल से बांस की खेती करने वाले किसान भी लाभान्वित होंगे। गांव की महिलाओं को रोजगार मिलेगा। रामपुर प्रान की एकता आजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ट्री गार्ड बना रही हैं। पौधों की सुरक्षा के लिए ईंट का थाला बनाने या लोहे की जाली बनाने में लागत अधिक लगती है। इसको बनाना व लगाना भी थोड़ा कठिन होता है। इसके विकल्प के रूप में अब बांस की फट्टी से बने ट्री गार्ड हरियाली को बचाने में कारगर साबित होंगे। बीडीओ प्रमोद कुमार सिंह कहते हैं कि ट्री गार्ड बनाने वाले समूह को मनरेगा से भुगतान किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को पत्र भेजकर अनुमति मांगी गई है। वहीं, समूह की महिलाओं द्वारा बांस की फट्टी से जाली तैयार की जा रही है। इससे दर्जनभर महिलाओं को रोजगार मिला है।