Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तिरंगा यात्रा में लगे भारत माता की जय के नारे

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 27 Jan 2021 11:26 PM (IST)

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने 100 मीटर के तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा यात्रा कुसुमी से चलकर भ ...और पढ़ें

    Hero Image
    तिरंगा यात्रा में लगे भारत माता की जय के नारे

    जासं, प्रतापगढ़ : गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने 100 मीटर के तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा यात्रा कुसुमी से चलकर भुपियामऊ से कटरा मेदनीगंज होते हुए पुन: कुसुमी में समाप्त हुई। इस अवसर पर जिला प्रमुख राजेश शर्मा, जिला संपर्क प्रमुख अजीत सिंह, जिला संयोजक सुधांशु रंजन मिश्र, नगर मंत्री रमेश सिंह पटेल, अनिकेत तिवारी, अर्पित मिश्र, अतिथि शर्मा, अमर मणि, बादल सिंह, प्रकाश शुक्ल, आशीष राय, आंचल सिंह, सिंह, अक्षत श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। इसी प्रकार अनवर हाकी सोसाइटी के बैनर तले मोहम्मद खुर्शीद के नेतृत्व में तिरंगा रैली जीआइसी में निकली। इसी प्रकार जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राम अचल वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान अनिल कुमार सिंह लाल साहब, उपाध्यक्ष विवेक त्रिपाठी पूर्व प्रमुख, विनय सिंह पूर्व प्रमुख, जिला सचिव संतोष द्विवेदी, गम्मज तिवारी, विवेक सिंह शिक्षक प्रकोष्ठ, वंदना उपाध्याय महिला जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, विवेक सिंह व प्रवीण चतुर्वेदी जिलाध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष ने फहराया राष्ट्रीय झंडा

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जासं, प्रतापगढ़ : शहर के नेशनल अर्बन कोआपरेटिव बैंक कार्यालय पर अध्यक्ष संतोष द्विवेदी ने तिरंगा झंडा फहराया। इस मौके पर सचिव विकास त्रिपाठी ने बैंक की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए देश भक्तों के बलिदान को याद किया। पूर्व अध्यक्ष रमा शंकर त्रिपाठी, पूर्व सचिव कमलाकांत त्रिपाठी, पूर्व डायरेक्टर पं. दिनेश रामायणी व सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार खतनपुर मानापट्टी गांव के पंचायत भवन पर अपना दल के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र पाल ने किया। निवर्तमान बीडीसी नागेंद्र पाल ने कार्यक्रम का संयोजन किया।

    --

    पूर्व सैनिकों ने फहराया तिरंगा, लगे नारे

    जासं, प्रतापगढ़ : भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन, गौरवशाली सैनिक संगठन द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर के सिटी रोड मैरेज हाल में ध्यव फहराया गया। अध्यक्षत कर रहे कर्नल राघवराम पांडेय ने कहा कि सैनिकों के बल पर देश सुरक्षित है। कार्यक्रम में कर्नल आरके सिंह, कैप्टन ओंकार नाथ शर्मा, महासचिव राम आसरे सिंह, वारंट आफिसर मनोज कुमार सिंह, कमांडो सुधीर कुमार मिश्रा समेत पूर्व सैनिक मौजूद रहे। इलाहाबाद विश्व विद्यालय से आए जत्थे ने लीडर अभिनव के निर्देशन में फौजियों के योगदान व नई पीढ़ी के संस्कारों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया।