Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Muharram 2023: मुहर्रम पर प्रतापगढ़ में सुरक्षा कड़ी, छावनी में तब्दील हुआ गांव; पुलिस प्रशासन सख्त

    By rajan shuklaEdited By: Swati Singh
    Updated: Sat, 29 Jul 2023 10:34 AM (IST)

    Muharram 2023 मुहर्रम को लेकर उत्तर प्रदेश में सुरक्षा कड़ी है। वहीं प्रतापगढ़ का कुंडा पूरी तरह से छावनी में बदल गया है। मवई रेलवे क्रॉसिंग से लेकर ख ...और पढ़ें

    Hero Image
    मुहर्रम पर प्रतापगढ़ के कुंडा में सुरक्षा कड़ी, छावनी में तब्दील हुआ गांव; पुलिस प्रशासन सख्त

    प्रतापगढ़, जागरण संवाददाता। मुहर्रम पर शनिवार को पूरे जिले में ताजिए निकाले जाएंगे। कमेटियों ने इसकी तैयारी की है। हालांकि मौसम खराब होने से उनको परेशानी भी हो रही है। सुबह से फुहारें पड़ रहीं हैं। ऐसे में ताजिए खराब हो सकते हैं। जिला मुख्यालय पर पर्व की शुरुआत बलीपुर में बुड्ढा ताजिया निकालकर की जाएगी। उधर कुंडा के शेखपुर आशिक गांव में इस साल भी मुहर्रम पर पुलिस-प्रशासन सतर्क है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहां पर पुलिस ने तीन किलोमीटर के दायरे को छावनी बना दिया है। मवई रेलवे क्रॉसिंग से लेकर खिदिरपुर तक 50 स्थानों को सुरक्षा के लिहाज से सूची में रखा गया है। चार सेक्टर में तीन किमी को बांटकर पुलिस व पीएसी का पहरा लगा दिया गया है। कड़ी सुरक्षा में ताजिए निकाले जाएंगे। पिछले पर्व पर शेखपुर में मुहर्रम कमेटी द्वारा अतिरिक्त गेट बनाए जाने पर विवाद हुआ था। कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह के पिता उदय प्रताप सिंह धरने पर बैठ गए थे। इससे प्रशासन काफी हलकान हुआ था। इस बार पहले से ही पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है।

    छावनी में तब्दील हुआ गांव

    उदय प्रताप समेत उनके 12 समर्थकों को नजरबंद कर दिया गया है। भदरी कोठी पर पुलिस व पीएसी के जवान लगा दिए गए हैं। गांव के आसपास सड़कों व गांवों में तैनात पुलिस टीम से पल-पल का अपडेट अधिकारी ले रहे हैं। यहां पर एक एएसपी, दो सीओ, छह इंस्पेक्टर, 25 उपनिरीक्षक, 39 हेड कांस्टेबल 39, 101 कांस्टेबल 101, 14 महिला सिपाही, सात यातायात सिपाही, एक कंपनी पीएसी के जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया है।

    शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त

    अधिकारी बराबर दौरा भी कर रहे हैं। एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि शेखपुर या कहीं भी नहीं परंपरा नहीं शुरू करने दी जाएगी। सब शांति से पर्व मनाएं। शांति व्यवस्था में खलल डालने, विवाद या तनाव पैदा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रतापगढ़ में किसी तरह की अशांति न फैले इसके लिए पुलिस और प्रशासन सख्त हैं।