Sawan Somvar 2025 : सावन के चौथे सोमवार पर भगवान शिव को रिझाने जुटे श्रद्धाल, तस्वीरों में देखें आस्था व उमंग
Sawan Somvar 2025 सावन के अंतिम सोमवार पर प्रतापगढ़ के बाबा बेलखरनाथ धाम घुइसरनाथ धाम और हौदेश्वर धाम समेत अन्य शिव मंदिरों में आस्था दिख रही है। गंगाजल से जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। शिवालयों में बम-बम और बाबा के जयकारों की गूंज है। श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना कर रहे हैं।

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। Sawan Somvar 2025 आस्था व उमंग का संगम बना सावन अंतिम दौर में पहुंचने को है, अब भी भक्तों का उत्साह कायम है। वह इस खास महीने के अंतिम सोमवार पर बाबा को गंगाजल से स्नान कराने को उमड़ पड़े हैं। इसके लिए वह रविवार को गंगाजल लेकर पूरे दिन बाबा बेलखरनाथ धाम, घुइसरनाथ धाम व हौदेश्वर धाम के लिए आने लगे थे। यह क्रम देर शाम तक चला। रात में वहीं पर बसेरा करने के बाद सोमवार भोर से ही जल चढ़ाना शुरू हो गया था।
शिवालय बम-बम कर रहे हैं। बाबा के जयकारे लग रहे हैं। कई जगह से कांवर यात्रा भी निकल रही है। श्रद्धालु जलाभिषेक करके गर्भगृह की परिक्रमा कर परिवार के सुख-समृद्धि व स्वस्थ जीवन की कामना कर रहे हैं। रिमझिम बरस रहे बदरा में आस्था की भी बरसात हो रही है। कांवरियों के अलावा अन्य श्रद्धालु भी जलार्पण कर रहे हैं। बाबा को प्रसन्न करके अपने जीवन को कष्टों से मुक्त करने देने की प्रार्थना कर रहे हैं।
.jpg)
Sawan Somvar 2025 भारी भीड़ होने से पुलिस भी सतर्क है। वाहनों की पार्किंग, भीड़ नियंत्रण पर उसका ध्यान है। आस्थावानों की भीड़ में शामिल होकर अराजक तत्व कहीं गड़बड़ी न कर दें, इसके लिए वह संदिग्धों पर नजर रख रही है। जहां कांवरिया ठहर रहे हैं, वहां भी पुलिस गश्त कर रही है। टोलियों में महिलाएं भी होती हैं। इस पर एंटी रोमियो स्क्वाड भी अलर्ट है। पुलिस ड्यूटी के साथ सेवा भी कर रही है।

Sawan Somvar 2025 लीलापुर में कांवरियों के वाहन का टायर पंक्चर हो जाने पर लीलापुर पुलिस ने टीम के साथ पहुंचकर मिस्त्री बुलाया और वाहन को ठीक करवाकर कांवरियों को जलपान करवाकर रवाना किया। शिव भक्तों ने पुलिस के इस कार्य को सराहा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।