Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रतापगढ़ में दिल दिल दहलाने वाली घटना, पारिवारिक रंजिश में मां-बेटे को जिंदा जलाने का प्रयास, मारपीट भी की गई

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 08:43 PM (IST)

    प्रतापगढ़ के लालगंज में पारिवारिक रंजिश में महिला और उसके बेटे को घर में जिंदा जलाने की कोशिश की गई। पीड़िता वकीला बेगम ने अपनी चचिया सास और उसके बेटों समेत आठ लोगों पर मारपीट और आग लगाने का आरोप लगाया है। वकीला के अनुसार पहले भी मारपीट की शिकायत की गई थी लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    Hero Image
    प्रतापगढ़ में पारिवारिक कलह में महिला और बेटे पर घर में घुसकर हमला के बाद जलाने की कोशिश हुई। जागरण

    संसू , जागरण, लीलापुर (प्रतापगढ़)। पारिवारिक रंजिश में रविवार शाम को चचिया सास, उसके बेटों समेत आठ लोगों ने महिला के घर में घुसकर उसको और उसके नाबालिग बेटे को मारापीटा। घर में तोड़फोड़ भी की। दोनों को जिंदा जलाने के लिए आग में झोंक दिया। महिला और उसके बेटे ने किसी तरह अपनी जान बचाई। थाने आकर तहरीर दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोप लगाया कि महिला को पहले भी मारापीटा गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसलिए आज बड़ी घटना होते-होते बच गई। इसकी जानकारी होने पर सीओ लालगंज भी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच चल रही है।

    हरिहरपुर कैलहा गांव की पीड़िता वकीला बेगम पत्नी मो. रहीस का पति से विवाद चल रहा है। इसके चलते वह करीब 10 वर्ष से मायके में रह रही थी। ससुराल में पति द्वारा परिवार से अलग घर बना लेने के बाद अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में वह यहां आकर रहने लगी। पीड़िता का आरोप है कि उसके यहां आकर रहना शुरू करते ही परिवार के कई लोग विरोध करने लगे।

    कई बार उसे घर से भगाने का प्रयास किया गया, उसके साथ मारपीट भी की गई। मामले की शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिणाम में मनबढ़ हुए आरोपितों ने रविवार शाम करीब पौने चार बजे घर में आग लगाकर पीड़िता व उसके बेटे को जिन्दा जलाने का असफल प्रयास किया गया।

    पीड़िता वकीला बेगम का आरोप है कि उसकी चचिया सास ने अपने दो बेटों समेत आठ लोगों के साथ उसके घर पर धावा बोल दिया। घर का गेट तोड़ने लगे। इसके बाद घर के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुस आए और आग लगाकर भाग निकले। यह भी आरोप है कि आरोपितों ने पीड़िता को आग में फेंकने का भी प्रयास किया, लेकिन किसी तरह जान बचाकर बेटे सारिक के साथ बाहर निकल आई।

    आरोपितों ने पीड़िता को मारापीटा और धमकी भी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर वापस लौट गई। घटना की जानकारी होने पर सीओ आशुतोष मिश्र मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। मामला पारिवारिक रंजिश और जमीन के विवाद से भी जुड़ा बताया गया है। पूर्व में की गई शिकायतों में पीड़िता ने भी इसकी लिखित शिकायत पुलिस से की है।

    आठ सितंबर को भी मामला हुआ था। तब पीड़िता के मकान के गेट को तोड़ने का प्रयास भी हुआ था। मगर इसको गंभीरता से नहीं लिया गया। सीओ आशुतोष मिश्र का कहना है कि मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।