विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पसंद नहीं था मजदूर पति, मुस्लिम प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की थी हत्या, अब प्रतापगढ़ पुलिस की गिरफ्त में

By rajan shukla Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 26 May 2026 05:58 PM (GMT+05:30)

प्रतापगढ़ के कोहंड़ौर में एक माह पहले हुई विनोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पत्नी पिंकी ने अपने मुस्लिम प्रेमी बदरे आलम के साथ मिलकर पति की हत्या की थी, अब पिंकी गिरफ्तार है और प्रेमी फरार है।

प्रतापगढ़ पुलिस की गिरफ्त में पति की हत्यारोपित। सौ. पुलिस मीडिया सेल

प्रतापगढ़ पुलिस की गिरफ्त में पति की हत्यारोपित। सौ. पुलिस मीडिया सेल

HighLights

  1. कोहंड़ौर के भावापुर में करीब एक माह पूर्व हैरान कर देने वाली घटना का राजफाश 

  2. पति की लाश के पोस्टमार्टम नहीं करवाने पर अड़ी थी पिंकी, संदिग्ध गतिविधि से फंसी

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। पति काे पसंद न करने वाली पत्नी ने मुस्लिम प्रेमी से मिलकर पति की हत्या करवा दी थी। इसके बाद शव देख आंसू भी बहाए थे, लेकिन तकनीकी जांच में वह फंस गई। उसके आंसू उसके जुर्म को छिपा न सके। एक माह पूर्व हुए हत्याकांड का पुलिस ने आज मंगलवार को राजफाश करते हुए पति की हत्या करवाने के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके फरार प्रेमी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 

कब्रिस्तान के पास मिली थी विनोद की लाश 

कोहंड़ौर के भावापुर निवासी 38 वर्षीय का विनोद कुमार 28 अप्रैल की शाम घर से शौच के लिए निकला था। वहां से नहीं लौटा। बाद में उसकी लाश देर रात गांव के कब्रिस्तान के पास मिली थी। पत्नी पिंकी पोस्टमार्टम न करवाने पर अड़ी थी। उसकी गतिविधियों पर संदेह व्यक्त करते हुए कहा जाने लगा कि उसने किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर विनोद को विषाक्त पदार्थ देकर हत्या कराई होगी। विनोद के भाई की तहरीर पर घटना का केस दर्ज हुआ था।

मोबाइल कॉल डिटेल ने खोला राज 

जांच में जब पुलिस ने पिंकी का मोबाइल खंगाला तो पता चला कि उसकी बात दो साल से गांव के बदरे आलम नामक युवक से होती थी। पुलिस इसी दिशा में चल पड़ी। थाना प्रभारी धनंजय राय ने दबिश देकर विनोद की 34 साल की पत्नी पिंकी देवी को भावापुर में आलम के घर के पास से पकड़ लिया। घटना में प्रयुक्त स्मार्ट मोबाइल बरामद किया, जो प्रेमी ने उसे दिया था।

प्रेम संबंध में पति बना था बाधक

पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके पति विनोद कुमार मजदूरी करते थे। गांव के बदरे आलम के यहां भी मजदूरी करने जाते थे तो वह उनकी मदद कर देता था। फिर वह घर आने लगा। धीरे-धीरे बदरे आलम महिला से बात करते हुए प्रेम संबंध बना लिया। पति ने कई बार फटकारा था। इसीलिए उसे प्रेमी संग मिलकर रास्ते से हटा दिया।

तीन बच्चे अनाथ हुए

घटना वाली रात उसे बदरे आलम ने कुछ खिला-पिलाकर नाक व मुंह दबा दिया, विनोद की मौत हो गई। विनोद की हत्या के बाद उसकी पत्नी की गिरफ्तारी हो गई। पिता के साए से वंचित तीन बच्चों से मां का आंचल भी छिन गया। अब पुलिस की टीमें बदरे आलम की तलाश में लगी हैं।

यह भी पढ़ें- चलते ऑटो वाहन में महिला से लूट करने वाले बदमाश कहां छिपे हैं? तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही प्रयागराज पुलिस

यह भी पढ़ें- SSC GD Exam के दूसरे दिन भी प्रयागराज के परीक्षा केंद्र में बवाल, परीक्षार्थियों ने तोड़फोड़ व रास्ताजाम किया; परीक्षा निरस्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।