विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC GD Exam के दूसरे दिन भी प्रयागराज के परीक्षा केंद्र में बवाल, परीक्षार्थियों ने तोड़फोड़ व रास्ताजाम किया; परीक्षा निरस्त

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 26 May 2026 02:11 PM (IST)

प्रयागराज के सीता सुनीता सिंह महिला महाविद्यालय में एसएससी जीडी परीक्षा के दूसरे दिन भी अव्यवस्था और सर्वर डाउन के ...और पढ़ें

एसएससी जीडी परीक्षा के दौरान मंगलवार को प्रयागराज के अंदावा परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा करते परीक्षार्थी। जागरण

एसएससी जीडी परीक्षा के दौरान मंगलवार को प्रयागराज के अंदावा परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा करते परीक्षार्थी। जागरण

HighLights

  1. क्षमता से अधिक अभ्यर्थियों को कंप्यूटर व बैठने की व्यवस्था नहीं, सर्वर डाउन से परीक्षा में विलंब

  2. अंदावा स्थित सीता सुनीता सिंह महिला महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान दूसरे दिन भी हंगामा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। एसएससी कांस्टेबल जीडी परीक्षा में दूसरे दिन मंगलवार को भी बखेड़ा हुआ। अंदावा स्थित सीता सुनीता सिंह महिला महाविद्यालय के आईटेक जोन को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। एसएससी जीडी परीक्षा के दौरान दूसरे दिन भी क्षमता से अधिक अभ्यर्थी पहुंच गए। उन्हें कंप्यूटर और बैठने के लिए स्थान नहीं मिलने पर अभ्यर्थी नाराज हो गए और हंगामा करते हुए तोडफ़ोड़ शुरू कर दी।

सर्वर डाउन से मात्र 35 मिनट ही समय मिल सका

यहां परीक्षा तीन शिफ्टों में होनी थी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10.30 से 11.30,बजे तक होनी थी। कुल 550 परिक्षार्थी विद्यालय के अंदर प्रवेश कर चुके थे। बताया गया कि सर्वर डाउन होने की वजह से परीक्षा 25 मिनट लेट से शुरू हुई और निर्धारित समय पर पेपर समाप्त कर दिया गया। परिक्षार्थियों को मात्र 35 मिनट ही समय मिल सका। 

परीक्षा केंद्र में तोड़फोड़, वाराणसी मार्ग पर रास्ताजाम  

इसको लेकर परीक्षार्थी उग्र हो गए और केंद्र के अंदर तोड़फोड़ शुरू कर दी। साथ ही परीक्षा निरस्त करने की मांग करने लगे। गुस्साए परीक्षार्थियों ने प्रयागराज-वाराणसी जीटी रोड पर रास्ताजाम कर दिया। बवाल की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रशिक्षु आइपीएस ईश्वर लाल गुर्जर, एसीपी थरवई अरुण पाराशर सहित थानाध्यक्ष संजय गुप्ता फोर्स के साथ पहुंचे। 

तीनों पालियों की परीक्षा निरस्त का आश्वासन 

थानाध्यक्ष ने बताया कि एसएससी द्वारा तीनों पालियों की परीक्षा निरस्त कराने के आश्वासन पर छात्र माने। इसके बाद आवागमन सुचारू हो सका। इस दौरान करीब एक घंटे तक जीटी रोड पर रास्ताजाम रहा। मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

25 मई को भी इसी परीक्षा केंद्र में हुआ था बवाल  

उललेखनीय है कि इससे पहले सोमवार यानी 25 मई को भी सीता सुनीता सिंह महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर ही जमकर तोडफ़ोड़ के साथ ही अभ्यर्थियों ने बवाल किया था। करीब एक घंटे तक रास्ताजाम किया था। उस दिन की भी परीक्षा रद की गई थी।

यह भी पढ़ें- Indian Railways का बड़ा फैसला : प्रयागराज में पुरानी GDCE भर्तियां रद, अब नए पैटर्न पर शुरू होगी प्रक्रिया

यह भी पढ़ें- अवैध खनन के खिलाफ प्रयागराज में सख्त कार्रवाई, रात भर छापेमारी में 66 ट्रक सीज व 43 का चालान