विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अवैध खनन के खिलाफ प्रयागराज में सख्त कार्रवाई, रात भर छापेमारी में 66 ट्रक सीज व 43 का चालान

By Gyanendra Singh Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 26 May 2026 12:43 PM (IST)

प्रयागराज में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ रात भर चले अभियान में 66 ओवरलोड ट्रक सीज किए गए और ...और पढ़ें

प्रयागराज में अवैध खनन और परिवहन करने वाले वाहनों की जांच कर कार्रवाई करते डीसीपी यमुनानगर विवेक यादव। जागरण

प्रयागराज में अवैध खनन और परिवहन करने वाले वाहनों की जांच कर कार्रवाई करते डीसीपी यमुनानगर विवेक यादव। जागरण 

HighLights

  1. मेजा में जांच टीम के पीछे आ रहे चार बाइक पर सवार लोगों को पासर गैंग के शक में रोका

  2. मेजा में जांच टीम के पीछे आ रहे चार बाइक पर सवार लोगों को पासर गैंग के शक में रोका

  3. अवैध खनन के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज, कार्रवाई से मची रही अफरा-तफरी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ रविवार पूरी रात छापेमारी और चेकिंग अभियान चलाया गया। डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश चलाए गए इस अभियान में प्रशासन, पुलिस, परिवहन व खनन विभाग के अफसरों की छह टीमें लगाई गई थीं। एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय अभियान की मानीटरिंग में थीं।

34 खनन स्थलों पर चेकिंग

ज्येष्ठ खनन अधिकारी केके राय ने बताया कि कुल 34 खनन स्थलों पर चेकिंग कराई गई। अवैध खनन करने वाले चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं 315 ट्रकों और डंपरों की चेकिंग की गई। इसमें गिट्टी और बालू लदे ओवरलोड 66 ट्रकों व डंपरों को 14 थानों में सीज कराया गया। 43 ट्रकों का चालान भी काटा गया। बिना नंबर के 36 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 36 का चालान काटा गया।

पासर गैंग के शक में बाइक सवारों को रोका गया 

डीसीपी यमुनापार विवेक चंद्र यादव ने कई इलाकों में चेकिंग करके वाहनों को सीज कराया। खनन निरीक्षक वैभव सोनी ने बताया कि चेकिंग व छापेमारी के दौरान मेजा में जांच टीम के वाहनों के पीछे चार बाइक पर सवार आठ लोगों को पासर गैंग के शक में रोक लिया गया। सभी बाइक एक साथ अधिकारियों के वाहनों के ठीक पीछे कई किमी तक दौड़ी थीं। कागजात और पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ा गया। हालांकि नशे में होने के चलते पुलिस ने उन्हें फटकार भी लगाई।

ओवरोड गिट्टी लदे ट्रक का चालक फरार 

इसी तरह घूरपुर में दो कार को भी पासर गैंग के चक्कर में रोका गया और अंदर सघन तलाशी ली गई। करछना में ओवरलोड गिट्टी लदे ट्रक को अधिकारियों ने रोका तो चालक फरार हो गया। छापेमारी और चेकिंग की कार्रवाई सोमवार रात को भी शुरू कराई गई, जो भोर तक चलेगी।

यह भी पढ़ें- Indian Railways का बड़ा फैसला : प्रयागराज में पुरानी GDCE भर्तियां रद, अब नए पैटर्न पर शुरू होगी प्रक्रिया

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में कई ADM के अधिकार घटे तो कुछ के बढ़े, पंचायती राज का कार्य अब एडीएम आपूर्ति देखेंगे