विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चलते ऑटो वाहन में महिला से लूट करने वाले बदमाश कहां छिपे हैं? तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही प्रयागराज पुलिस

By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 26 May 2026 02:40 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र में चलती ऑटो में एक महिला से बदमाशों ने मंगलसूत्र और कान की बाली छीन ...और पढ़ें

प्रयागराज के थरवई में चलते ऑटो वाहन में महिला से लूट व धक्का देकर गिराने वाले पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

प्रयागराज के थरवई में चलते ऑटो वाहन में महिला से लूट व धक्का देकर गिराने वाले पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

HighLights

  1. ऑटो वाहन में पहले से बैठे बदमाशों ने महिला का मंगलसूत्र व कान की बाली छीना

  2. चलते वाहन से धक्का देकर महिला को गिराकर फरार हो गए, चालक की मिलीभगत

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगापार के थरवई थाना क्षेत्र में बदमाशों ने सहसों से रामनगर जाने वाले मार्ग पर दिनदहाड़े चलते ऑटो वाहन में महिला से लूट हुई थी। लूट के बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए तो अभी तक पकड़े नहीं गए। पुलिस उनकी तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गंगापार के थरवई की घटना

थरवई थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी रामपाल धुरिया जिला कचहरी में बतौर कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके साले राजकुमार धुरिया का अंदावा स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। 25 मई की सुबह रामपाल की पत्नी सुशीला देवी अपने भाई के लिए खाना लेकर अस्पताल गई थीं। दोपहर करीब 12 बजे वह अकेले वापस घर लौट रही थीं।

सुनसान रास्ते पर वाहन में लूट 

सहसों से वह ऑटो वाहन में सवार होकर रामनगर के लिए रवाना हुईं। सुशीला देवी ने बताया कि ऑटो में पहले से दो बदमाश यात्री बनकर बैठे हुए थे। ललचहां स्थित दुर्गा मंदिर के पास पहुंचते ही चालक की मिलीभगत से दोनों बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और गले से सोने का मंगलसूत्र व कान की बाली छीन ली।

चलते वाहन से धक्का देने से महिला घायल 

दोपहर होने के कारण सड़क पर सन्नाटा था। इसलिए आवाज लगाने के बाद भी कोई मदद को नहीं आया। बदमाश थोड़ी दूर आगे सहसों-फाफामऊ मार्ग पर रामनगर के पहले चलती गाड़ी से सुशीला को धक्का देकर गिरा दिए और वाहन समेत फरार हो गए। चलती गाड़ी से गिरने के कारण सुशीला घायल हो गई। किसी तरह वह घर पहुंची और घटना की जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद थरवई पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस का कहना है कि बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- SSC GD Exam के दूसरे दिन भी प्रयागराज के परीक्षा केंद्र में बवाल, परीक्षार्थियों ने तोड़फोड़ व रास्ताजाम किया; परीक्षा निरस्त

यह भी पढ़ें- Indian Railways का बड़ा फैसला : प्रयागराज में पुरानी GDCE भर्तियां रद, अब नए पैटर्न पर शुरू होगी प्रक्रिया