विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतापगढ़ में दुल्हन की अनोखी बरात: 50 किमी दूर से दूल्हे के घर 100 बरातियों संग पहुंची, सात फेरे लिए

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 23 Nov 2026 01:43 PM (IST)

प्रतापगढ़ में शादी की एक अनोखी परंपरा देखने को मिली, जहाँ दुल्हन 50 किलोमीटर दूर से 100 से अधिक बारातियों के साथ दूल्हे के घर बरात लेकर पहुँची। इस अनूठे विवाह में खुशी और सर्वेश ने सात फेरे लिए, जिसकी क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।

प्रतापगढ़ के मानधाता स्थित कैला कला गांव में विवाह के रस्म में बंधते सर्वेश और खुशी। जागरण

प्रतापगढ़ के मानधाता स्थित कैला कला गांव में विवाह के रस्म में बंधते सर्वेश और खुशी। जागरण

HighLights

  1. प्रतापगढ़ के महेशगंज से मानधाता आई बरात में 100 बराती शामिल थे

  2. परंपरा से अलग हटकर इस विवाह की क्षेत्र लोगों में खूब चर्चा हो रही है

संसू, जागरण, प्रतापगढ़। जनपद में शादी की परंपरा में नया रंग देखने को मिला। आमतौर पर दूल्हा बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचता है, लेकिन यहां दुल्हन ही 100 से अधिक बारातियों के साथ दूल्हे के घर पहुंच गई। तकरीबन 50 किलोमीटर का सफर तय करके बरात पहुंची। इसके बाद विवाह की रस्में पूरी हुईं और दोनों सात फेरों के बंधन में बंध गए।

अनोखी बरात देखने जुटी भीड़

प्रतापगढ़ जनपद के महेशगंज थाना क्षेत्र के जगापुर के रहने वाले शिवपूजन प्रजापति की बेटी खुशी की शादी मानधाता इलाके के कैला कला गांव निवासी सर्वेश के साथ तय हुई थी। दोनों के घरों के बीच की दूरी करीब 50 किमी है। विवाह को यादगार बनाने के लिए लड़की पक्ष ने दूल्हे के घर बरात लेकर जाने का फैसला किया। इसमें वर पक्ष की भी मंजूरी ली गई। इसके बाद 100 से अधिक लोगों के साथ दुल्हन की बरात निकली। दूल्हे के घर बरात पहुंचने की जानकारी होने के बाद इस अनोखी शादी को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

खुशी और सर्वेश ने सात फेरे लिए

दूल्हे के घर पहुंचने पर बरातियों का भव्य स्वागत किया गया। नाश्ता-पानी और भोजन कराया गया। इसके बाद मंत्रोच्चचार के बीच वैवाहिक रस्में पूरी की गई। खुशी और सर्वेश ने सात फेरे लिए। परंपरा से अलग हटकर इस विवाह की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में अनोखी शादी: जयमाल स्टेज पर गूंजे आरक्षण बचाओ के नारे, प्रदर्शनकारियों ने लहराए मांगों के पोस्टर; की नारेबाजी

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में वारदात, रंजिश में युवक का गला रेतकर गंभीर रूप से घायल किया, प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।