Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pratapgarh Accident :निर्माणाधीन मकान की भरभराकर गिरी छत, मलबे में दबकर मजदूर की मौत, दो लोग हुए घायल

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 07:53 PM (IST)

    प्रतापगढ़ के परियावां में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से हादसा हुआ। छत ढलाई के दौरान मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि मकान मालिक और ठेकेदार घायल हो गए। ग्रामीणों ने बुलडोजर से मलबा हटाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई।

    Hero Image
    प्रतापगढ़ के परिवायां में इसी निर्माणाधीन मकान की गिरी छत गिरने से दबकर मजदूर की मौत हुई। जागरण

    संसू, जागरण, परियावां (प्रतापगढ़)। निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से मलबे में मजदूर समेत तीन लोग दब गए। इनमें मकान मालिक और ठेकेदार घायल बताए जाते हैं। इलाज के लिए ले जाते समय एक मजदूर की मौत हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से बुलडोजर से मलबा हटाकर तीनों को निकाला जा सका। दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बरियावां गांव निवासी मनोज सरोज गंगा लेहदरी पुल के पास मकान का निर्माण करवा रहा था। शुक्रवार शाम छत ढाली जा रही थी। इसी बीच अचानक मकान की दीवार फट गई और स्लैब भरभराकर गिर पड़ा। उसके मलबे से नीचे काम कर रहे शटरिंग लगाने वाले दोपेडिया मानिकपुर निवासी ठेकेदार 22 वर्षीय नीरज सोनकर, मकान मालिक 28 वर्षीय मनोज सरोज व नटोही गांव का मजदूर 23 साल का पिंटू सरोज दब गए।

    हादसे के दौरान वहां पर मौजूद अन्य मजदूरों ने शोर मचाया तो काफी जुट गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने बुलडोजर बुलवाकर मलबे को हटवाया। इसके बाद मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकला गया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाकांकर में भर्ती कराया गया है।

    मनोज काे प्राथमिक उपचार करने के बाद छोड़ दिया। इधर, गंभीर रूप से घायल नीरज सोनकर को प्रयागराज एसआरएन के लिए रेफर कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल पिंटू सरोज को रायबरेली एम्स के लिए रेफर किया गया। यहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही पिंटू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही स्वजन में मातम छा गया। शव का पोस्टमार्टम रायबरेली में पुलिस द्वारा कराया गया।

    पिंटू सरोज तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। इसका एक वर्ष का बेटा है। इस हादसे के संबंध में सीओ कुंडा अमर नाथ का कहना है कि घटना की किसी ने भी सूचना पुलिस को नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।