विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pratapgarh News : पट्टी में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का दूसरा आरोपित गिरफ्तार, 25,000 का इनामी था, मुख्य आरोपित फरार

Published: Sat, 13 Sep 2025 04:13 PM (GMT+05:30)

प्रतापगढ़ के पट्टी में 6 सितंबर को छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक और आरोपित ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ की पट्टी पुलिस की गिरफ्त में 25,000 का इनामी बदमाश विकास वर्मा। जागरण
प्रतापगढ़ की पट्टी पुलिस की गिरफ्त में 25,000 का इनामी बदमाश विकास वर्मा। जागरण

संसू, जागरण, पट्टी (प्रतापगढ़)। छात्रा के साथ 6 सितंबर को हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना में एक सप्ताह बाद दूसरे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जनपद न्यायालय के गेट नंबर 3 से पकड़ा गया। इसके पूर्व एक आरोपित को पुलिस जेल भेज चुकी है। इस मामले में अब तक दो गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मुकदमें का मुख्य आरोपित अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने तीन आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया था।

महाविद्यालय से लौटते समय छात्रा को उठा ले गए थे आरोपित

आसपुर देवसरा के एक गांव की युवती पट्टी क्षेत्र के एक महाविद्यालय की छात्रा है। छह सितंबर को कालेज की छुट्टी के बाद पैदल घर जा रही थी। उपाध्यायपुर प्राथमिक विद्यालय की पुलिया से पहले तीन युवक उसे पकड़कर एक घर में घसीट ले गए। फिर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें- तीन वर्षीय बेटी का हत्यारा फरार पिता गिरफ्तार, जुर्म कबूला, करंट से हुई थी मासूम की मौत, प्रतापगढ़ पुलिस उगलवाएगी राज

तीन आरोपितों पर केस दर्ज था

इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित अमन तिवारी पुत्र पवन तिवारी उपाध्यापुर पट्टी, इसी गांव के वीरेंद्र यादव पुत्र रतीपाल व विकास वर्मा पुत्र ब्रह्मदीन वर्मा पट्टी पर सामूहिक दुष्कर्म, धमकी व एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज कर लिया। एसपी द्वारा सभी आरोपितों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई थी।

एक आरोपित को जेल भेज चुकी है पुलिस 

आठ सितंबर की सुबह पट्टी पुलिस व एसओजी टीम ने इस मुकदमे के वांछित 25 हजार के इनामी एक बदमाश वीरेंद्र यादव पुत्र रतिपाल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम हाथ पैर मार रही थी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के थरवई में व्यवसायी के घर से पांच लाख की चोरी, आभूषण व नकदी उठा ले गए, आसानी से घर में घुस गए थे चोर

न्यायालय गेट के निकट पकड़ा गया विकास

शनिवार को पुलिस ने जनपद न्यायालय के गेट नंबर 3 पर 25,000 के इनामी वांछित विकास वर्मा पुत्र ब्रहम्दीन वर्मा निवासी पट्टी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अभिषेक सिरोही ने बताया कि दुष्कर्म के दूसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपित अमन तिवारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।