विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन वर्षीय बेटी का हत्यारा फरार पिता गिरफ्तार, जुर्म कबूला, करंट से हुई थी मासूम की मौत, प्रतापगढ़ पुलिस उगलवाएगी राज

Published: Sat, 13 Sep 2025 12:41 PM (IST)

प्रतापगढ़ पुलिस ने ढकवा क्षेत्र में पिता को अपनी तीन वर्षीय बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ पुलिस की गिरफ्त में बेटी की हत्या का आरोपित पिता। जागरण
प्रतापगढ़ पुलिस की गिरफ्त में बेटी की हत्या का आरोपित पिता। जागरण

संसू, जागरण, ढकवा बाजार (प्रतापगढ़)। आखिर पुलिस को कामयाबी मिल ही गई। तीन वर्षीय मासूम बेटी की हत्या का आरोपित पकड़ा गया। मासूम की मौत करंट लगने से हुई थी। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया था। उसे पुलिस तलाश रही थी। पुलिस की मानें तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया है। अब पुलिस उससे यह राज उगलवाएगी कि किन परिस्थिति में उसने अपनी ही बेटी का कत्ल किया। 

नगर पंचायत ढकवा के इब्राहिमपुर वार्ड 9 में मासूम बेटी की हत्या के आरोप में शुक्रवार की देर रात करीब 10.36 बजे पिता को पुलिस ने ढकवा- महडौरा लिंक मार्ग से गिरफ्तार करने का दावा किया है।मासूम के पिता शेखर निर्मल पर अपनी ही तीन वर्षीय बेटी की हत्या का मुकदमा आसपुर देवसरा थाने में आरोपित के बड़े भाई सुशील रजक ने दर्ज कराया था। 

यह भी पढ़ें- तीन वर्षीय बेटी की हत्या कर पिता फरार, मुंबई से आई मां ने पति पर लगाया आरोप, बेटी को दर्शन के बहाने ले आया था प्रतापगढ़

बेटी की हत्या की सूचना के बाद मुंबई से आसपुर देवसरा थाने पहुंची शेखर की पत्नी राधिका नायडू ने भी पति पर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। निर्मल की बेटी मृतका काशवी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट के झटके से मौत का कारण बताया गया है।

ऐसे में सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस आरोपित निर्मल की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी । आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एसओं विजेंद्र कुमार सिंह की अगुवाई में गठित टीम में एसआइ हरेंद्र नारासण राय, कास्टेबल भानु प्रताप सिंह ने शुक्रवार देर रात आरोपी निर्मल की गिरफ्तारी कर लिया है ।पुलिस के अनुसार आरोपित ने पूछताछ में अपना जुल्म कबूल किया है।

यह भी पढ़ें- तीन साल की मासूम की मौत ने खड़े किए कई सवाल, फरार पिता के पकड़े जाने पर खुलेगा राज, PM रिपोर्ट में करंट से मौत

नगर पंचायत ढकवा वार्ड नंबर 9 इब्राहिमपुर निवासी शेखर निर्मल मुंबई में साफ्टवेयर का काम करता है। वहां उसने राधिका नायडू नामक एक महिला से प्रेम विवाह किया था। उससे विगत 3 वर्षों से विवाद चल रहा है। पति-पत्नी के बीच तलाक का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन बताया जाता है। दंपती को एक 3 वर्ष की बेटी काशवी हुई। उसे लेकर शेखर निर्मल मुंबई से दर्शन करने के बहाने करीब 12 दिन पूर्व घर आया था। काशवी की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। 

थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित पिता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें  लगी हुई थी। शुक्रवार की देर रात उसे ढकवा बाजार में पिता की गिरफ्तारी हुई है। लिखा-पढी की जा रही है। आरोपित ने अपना जुल्म कबूल कर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।