विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pratapgarh News: बुखार से महिला की मौत, स्वाइन फ्लू की आशंका, स्वास्थ्य विभाग ने किया इनकार

By Jagran NewsEdited By: Ankur Tripathi
Published: Wed, 26 Oct 2022 07:01 PM (GMT+05:30)

कटरा रोड शिवजी पुरम की 55 साल की महिला को सर्दी जुकाम बुखार से पीड़ित हो गई। उनको घर के ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ में महिला की मौत स्वाइन फ्लू से होने की आशंका व्यक्त की जा रही है
प्रतापगढ़ में महिला की मौत स्वाइन फ्लू से होने की आशंका व्यक्त की जा रही है

प्रतापगढ़, जेएनएन। पखवारे भर से बुखार से पीड़ित महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत स्वाइन फ्लू से होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। कटरा रोड शिवजी पुरम की 55 साल की एक महिला को सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित हो गई। उनको घर के लोगों ने पहले जिले में ही दिखाया। फिर लखनऊ ले जाने पर स्वाइन फ्लू की आशंका पर मेदांता ले गए। वहां पर मंगलवार रात में उनकी जान चली गई।

इधर स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू नहीं माना है। प्रभारी सीएमओ डा. एस हैदर का कहना है कि लक्षण दिखने की जानकारी होने पर टीम भेजकर महिला के घर व आसपास दवा का छिड़काव कराया गया था। विभाग के पास स्वाइन फ्लू की कोई रिपोर्ट अब तक नहीं है। अगर घर के लोग रिपोर्ट देते हैं तो उसके अनुसार जरूरी कदम उठाया जाएगा।

डेंगू भी ले रहा जान

बेल्हा में डेंगू का संक्रमण भी जानलेवा हो गया है। इससे लोग पीड़ित हो रहे हैं। कुंडा में एक अधेड़ की मौत हो गई। जिले में अब तक डेंगू के 155 केस मिल चुके हैं। नौ लोगों की जान भी इस संक्रमण से जा चुकी है। बुधवार को आई रिपोर्ट में 15 केस नए पाए गए। इनको डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है।

कुंडा प्रतिनिधि के अनुसार हरनामगंज निवासी अशोक कुमार 42 साल के थे। सरयू नगर मोहल्ले में कपड़े की दुकान खोल रखी थी। कुछ दिन पूर्व उन्हें बुखार हुई। अशोक ने अपनी जांच कराई। जांच में वह डेंगू से पीड़ित मिले। इसके बाद वह अपना इलाज कराने लगे। सोमवार की रात अचानक उनकी तबीयत खराब हुई तो स्वजन उपचार के लिए सीएचसी ले गए। वहां पर चिकित्सकों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया।

मोहल्लों में घूम रहे सुअर

स्वाइन फ्लू को फैलाने के लिए सुअर वाहक का काम करते हैं। इनके जरिए यह संक्रमण भयावह स्वरूप लेता है, लेकिन इनकी रोकथाम नगर पालिका नहीं कर पा रही है। करनपुर, शिवजीपुरम समेत मोहल्लों में आसपास की बस्तियों के पाले गए सुअर आकर संक्रमण फैला रहे हैं। जहां पर महिला की मौत पर स्वाइन फ्लू की आशंका है, वहां अक्सर सुअर घूमते देखे जाते हैं, जिससे लोग भयभीत हैं।