Pratapgarh News : एथेलेटिक्स, शतरंज व कैरम में पारंगत होंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे, मिलेगी ग्रांट
प्रतापगढ़ के परिषदीय स्कूलों में अब पढ़ाई के साथ खेल को भी बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार स्कूलों को खेल अनुदान देगी जिससे खेल सामग्री खरीदी जाएगी और बच्चे एथलेटिक्स शतरंज और कैरम जैसे खेलों में कुशल होंगे। इससे बच्चों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा और उनका शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।

जासं, प्रतापगढ़ : परिषदीय स्कूलों के बच्चों को परफेक्ट बनाने का की प्रयास में एक और कदम उठाया गया है। इन्हें पढ़ाई के साथ ही विभिन्न खेलों में भी पारंगत करने की कोशिश शुरू हो गई है। ऐसा इसलिए ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी अपनी प्रतिभा दिखा सकें।
खेल गतिविधियों से नौनिहालों का शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर होगा
परिषदीय स्कूलों में सरकार पढ़ाई के साथ खेल को भी बढ़ावा दे रही है। स्कूलों के नौनिहालों को एथेलेटिक्स के साथ ही शतरंज, कैरम सहित अन्य खेलों में पारंगत किया जाएगा। इससे पढ़ाई के साथ ही बच्चों का समुचित विकास हो सकेगा। खेल गतिविधियों से नौनिहालों का शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।
खेल प्रतियोगिताओं में भी भाग ले सकेंगे बच्चे
इतना ही नहीं, खेल में पारंगत करने के साथ ही बच्चों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर दिया जाएगा। विभिन्न मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर वह आगे भी बढ़ सकेंगे।
जुलाई से परिषदीय विद्यालयों को स्पोर्ट्स ग्रांट दी जाएगी
प्रतापगढ़ जिले में कुल 2,372 परिषदीय स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। जुलाई माह से परिषदीय विद्यालयों को स्पोर्ट्स ग्रांट दी जाएगी। इससे खेल सामग्री क्रय की जाएगी। नौनिहालों को एथलेटिक्स के अलावा शतरंज, कैरम और अन्य खेलों में पारंगत किया जाएगा।
बोले, जिला व्यायाम शिक्षक
प्राथमिक विद्यालयों को पांच हजार और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को दस हजार रुपये धनराशि दी जाएगी। इस ग्रांट से खेल उपकरण खरीदे जाएंगे। इसके माध्यम से स्कूलों के बच्चों को विभिन्न खेलों की विधाएं सिखाई जाएंगी।जिला व्यायाम शिक्षक राम कुमार सिंह ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में आउटडोर के साथ इनडोर खेलों को भी शामिल करने की कवायद शुरू कर दी गई है। स्पोर्ट्स ग्रांट से खेल उपकरण खरीदे जाएंगे।
स्पोर्ट्स ग्रांट से खरीदी जाएगी खेल सामग्री
इस संबंध मेंं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA भूपेंद्र सिंह ने बताया कि परिषदीय स्कूलों के बच्चों को एथेलेटिक्स, शतरंज, कैरम सहित अन्य खेलों में दक्ष किया जाएगा। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सभी विद्यालयों को स्पोर्ट्स ग्रांट की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। उसी से खेल सामग्री क्रय की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।