विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतापगढ़ में हत्या: महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ को लाठी-डंडे से पीटकर जान ले ली, पुलिस हिरासत में दो लोगों से पूछताछ

By rajan shukla Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 17 Nov 2026 02:08 PM (IST)

प्रतापगढ़ के परदहा सुमेर गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। वह एक महिला ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के परदहा सुमेर गांव में एक व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई।

प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के परदहा सुमेर गांव में एक व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई।

HighLights

  1. महिला के घर पहुंचा तो लोगों से उसका विवाद हुआ हुआ था

  2. आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के परदहा सुमेर गांव में वारदात

संसू, जागरण, सैफाबाद (प्रतापगढ़)। जिले के आसपुर देवसरा के परदहा सुमेर गांव में सोमवार रात बड़ी वारदात हुई। एक महिला से मिलने गए अधेड़ से कुछ लोगों से उसका विवाद हुआ। इसके बाद लाठी-डंडे से जमकर उसकी पिटाई की गई। इससे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

परदहा सुमेर गांव निवासी 50 वर्षीय जिलाजीत उर्फ जिल्लू की पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उसके कोई बच्चे नहीं है। गांव की एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाकर वह अपना भरण-पोषण करता था। जन चर्चाओं की मानें तो गांव की ही एक महिला से उसके संबंध थे।

बताया जाता है कि सोमवार रात करीब दो बजे वह महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान लोगों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। जान बचाकर भागते समय वह कुछ दूर आगे चकमार्ग पर गिर पड़ा, फिर उसकी मौत हो गई।

वारदात की सूचना पर आसपुर देवसरा पुलिस के साथ सीओ पट्टी प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है। सीओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अधेड़ की हत्या हुई है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी की भावुक पुकार, 'हजूर, बस एक मौका दे दीजिए ...'

यह भी पढ़ें- एक मिनट की देरी ने छीन ली मासूम की जिंदगी, हंगामा व तोड़फोड़; स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।