विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा: चलती ट्रैक्टर-ट्राली में बाइक घुसी, दो लोगों की चली गई जान

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 19 Nov 2026 04:57 PM (IST)

प्रतापगढ़ के कुंडा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। चलती ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से बाइक टकराने के कारण यह दुर्घटना हिसामपुर रोड पर हुई।

प्रतापगढ़ के कुंडा में हुए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।

प्रतापगढ़ के कुंडा में हुए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।

HighLights

  1. भक्ति राम मानगढ़ दर्शन करने दोनों बाइक से जा रहे थे

  2. कुंडा क्षेत्र में हिसामपुर रोड पर हुई दुर्घटना, पहुंची पुलिस

संसू, जागरण, कुंडा (प्रतापगढ़)।। जनपद के कुंडा थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क पर चल रही ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से बाइक सवार टकरा गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे चैन खानीपुर गांव निवासी आकाश पुत्र किशन सरोज और अमरेश सरोज बाइक से गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे गांव के शैलेंद्र पुत्र संतलाल और आकाश के साथ भक्ति राम मानगढ़ दर्शन करने जा रहे थे। दोनों अलग-अलग बाइक से थे।

शैलेंद्र व आकाश जैसे ही बाइक लेकर कुंडा के हिसामपुर रोड पर मीरापुर चौराहे के पास पहुंचे, आगे टेंट लाकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए चिकित्सा के पास ले जाने से पहले बाइक चालक शैलेंद्र और बैठे आकाश की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लिया। 

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़: स्कूल देर से पहुंचा कक्षा तीन का छात्र तो शिक्षकों ने वापस भेजा, वंदे भारत की चपेट में आकर मौत

यह भी पढ़ें- 'मेरा बस चलता तो मथुरा में गुंबद पर चलवा देता कुदाल', श्रीराम कथा में मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कह दी बड़ी बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।