विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतापगढ़: स्कूल देर से पहुंचा कक्षा तीन का छात्र तो शिक्षकों ने वापस भेजा, वंदे भारत की चपेट में आकर मौत

Published: Wed, 18 Nov 2026 01:17 AM (IST)

प्रतापगढ़ के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में नौ वर्षीय छात्र यजदान की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. नौ वर्षीय छात्र यजदान की ट्रेन से कटकर मौत हुई।

  2. स्कूल ने देर से आने पर छात्र को वापस लौटाया था।

  3. प्रधानाचार्य आशीष रंजन को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने वाले नौ वर्षीय छात्र यजदान की मंगलवार सुबह संदिग्ध दशा में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इसका पता चलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंच गए। प्रबंधन, शिक्षकों पर छात्र की पिटाई, अपमानित करने का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ करते हुए शिक्षकों, कर्मचारियों से मारपीट की।

यजदान के अब्बा मुस्तकीम का आरोप है कि तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला उनका बेटा निर्धारित समय से थोड़ी देरी से पहुंचा। तब स्कूल के प्रबंधक, प्रधानाचार्य के कहने पर शिक्षकों ने बेटे को मारपीट करते हुए डराया, धमकाया और अपमानित किया, जिसकी वजह से उसने ट्रेन से कटकर जान दे दी।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए प्रधानाचार्य आशीष रंजन को गिरफ्तार कर लिया है। इरादतगंज में सेंट मैरी कॉनवेंट (एसएमसी) स्कूल स्थित है। सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक स्कूल का संचालन होता है। उसी स्कूल में चकघनश्यामदास (नई बाजार) निवासी ईंट-भट्ठा संचालक मुस्तकीम का बड़ा बेटा नौ वर्षीय यजदान तीसरी कक्षा में पढ़ता है।

मुस्तकीम का कहना है कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े अठ बजे वह अपने बेटे को स्कूल के भीतर छोड़कर वापस जा रहे थे। चौराहे पर पहुंचे, तभी शोर-शराबा सुना। पता चला कि ट्रेन की चपेट में आने से उसके बेटे यजदान की मौत हो गई है। इससे भीड़ उग्र हो गई और स्कूल के भीतर घुसकर तोड़फोड़ करने लगे।

पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। पुलिस ने मुस्तकीम की तहरीर पर प्रबंधक जेके अग्रवाल, प्रधानाचार्य आशीष रंजन समेत कई अध्यापकों के खिलाफ मुकदमा लिखा। डीसीपी यमुनानगर मनीष शांडिल्य के अनुसार छात्र समय पर स्कूल नहीं पहुंचा था, जिस कारण शिक्षकों ने वापस कर दिया। छात्र अकेले ही वापस घर लौट रहा था और वंदेभारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई। मुकदमा दर्ज कर प्रिंसिपल को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें- 'सनातन पर होगा घात तो हम भी करेंगे प्रतिघात'; प्रतापगढ़ में बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।