विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सनातन पर होगा घात तो हम भी करेंगे प्रतिघात'; प्रतापगढ़ में बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Published: Tue, 17 Nov 2026 10:25 PM (IST)

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रतापगढ़ में रामकथा के दौरान कहा कि सनातन पर घात होने पर सनातनी प्रतिघात करेंगे।

मंगलवार को कुंडा के बेंती में रामकथा कहते बागेश्वर पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

मंगलवार को कुंडा के बेंती में रामकथा कहते बागेश्वर पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

HighLights

  1. सनातन पर हमले पर सनातनी करेंगे प्रतिघात, धीरेंद्र शास्त्री का बयान।

  2. 500 पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता देने की मांग की।

  3. मथुरा में श्याम लला को लाने का किया आह्वान।

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। चार दिवसीय रामकथा और हिंदुत्व को जीने वालों का सैलाब। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंगलवार को चार दिवसीस कथा के पहले ही दिन अपने तेवर में कहा कि हम सनातनी हैं और रहेंगे। इसके लिए हम गाली ही नहीं, गोली भी खाने से नहीं डरते।

मेरे सनातन और धर्म पर घात हुआ तो हम सनातनी प्रतिघात करेंगे। उन्होंने कथा में शामिल 500 पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने की मांग भी केंद्र सरकार से की। साथ ही खुलकर कहा कि रामलला तो आ गए, अब श्याम लला को मथुरा लाना है। हम सबको वहां चलना होगा।

हजारों श्रद्धालुओं को रामकथा सुनाने की शुरुआत रामराज की चर्चा से करते हुए उन्होंने इसकी विस्तृत व्याख्या भी की। कहा कि जहां भोग है वह रावण राज है और जहां धर्म व योग है, वह रामराज है। जहां पाने की नहीं, देने की ललक हो वह रामराज है। हमें हर हृदय में राम का प्रवेश कराना है। कुंडा में जैसे प्रयागराज का महाकुंभ लगा है। यहां बड़ी संख्या में पाकिस्तानी शरणार्थी आए हैं, यह सुखद है।

82262478

राजा भैया ने कथा व्यास समेत सबका स्वागत किया

यह बहादुर हैं, क्योंकि इन्होंने इन्होंने देश बदल लिया, लेकिन धर्म नहीं। भगवान कृष्ण के बारे में अपने बयान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिए राघव-माधव एक हैं। धर्म विरोधी तत्वों ने एक अधूरा वीडियो चलवाकर हमें कृष्ण विरोधी बताया। ऐसे आरोपों से हम डरते नहीं। सनातन व हिंदुत्व की आवाज उठाने पर कोई मेरी हत्या कर दे तो भी हम तैयार हैं। पं. धीरेंद्र कृष्ण ने यह भी कहा कि सनातन को जितना खतरा मुसलमानों से नहीं है, उससे अधिक हिंदू हैं।

इस मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि सनातन के एक-एक व्यक्ति में राम और कृष्ण बसते हैं। भारत ऋषियों की भूमि है। आयोजक कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने कथा व्यास समेत सबका स्वागत किया।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी, महामंडलेश्वर हरिचैतन्यानंद, विधान परिषद सभापति मानवेंद्र सिंह, खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय, कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह, झारखंड के सांसद निशिकांत दुबे, बृजभूषण शरण सिंह, डॉ. संजय बालियान व अश्वनी उपाध्याय समेत कई विशिष्ट लोग भी पहुंचे।

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में धीरेन्द्र शास्त्री की रामकथा पर बोले राजा भैया- अब देश भर में हो रही कुंडा और बाबागंज की पहचान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।