विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेंती की श्री राम कथा के मंच पर पूर्वांचल के बाहुबली दिखे एक साथ, फिल्म और अध्यात्म जगत के सितारों का भी आगमन

By rajan shukla Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 19 Nov 2026 04:11 PM (IST)

प्रतापगढ़ के कुंडा में रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' द्वारा आयोजित श्री राम कथा में राजनीति, फिल्म और अध्यात्म जगत के कई दिग्गज भी एक साथ मंच पर दिखे।

प्रतापगढ़ के कुंडा में आयोजित श्री राम कथा के मंच पर अभिनेता पवन सिंह, पूर्व सांसद धनंजय समेत अन्य।

प्रतापगढ़ के कुंडा में आयोजित श्री राम कथा के मंच पर अभिनेता पवन सिंह, पूर्व सांसद धनंजय समेत अन्य।

HighLights

  1. पूर्व सांसद धनंजय सिंह व बृजभूषण सिंह, पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह की रही उपस्थिति

  2. चंदौली विधायक सुशील सिंह के अलावा भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह भी पहुंचे

  3. प्रतापगढ़ में कुंडा विधायक विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया करा रहे श्री राम कथा

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। कुंडा में जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया द्वारा आयोजित राम कथा में राजनीति फिल्म और अध्यात्म जगत के सितारों का लगातार आगमन हो रहा है। पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह,वाराणसी के पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह,पूर्व सांसद धनंजय सिंह, चंदौली के विधायक सुशील सिंह जैसे अनेक नेता एक मंच पर नजर आए। भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह भी पहुंचे।

हनुमान अंश फिल्म की टीम भी पहुंची

इन नेताओं की पहचान यूपी और पूर्वांचल की राजनीति में प्रभावशाली चेहरों के रूप में की जाती है। इसके अलावा हनुमान अंश के मुख्य अभिनेता शोभनिव सत्य पूरी टीम के साथ पहुंचे। इन सितारों की एक साथ मंच पर मौजूदगी ने राम कथा को राजनीतिक नजरिए से भी चर्चित बना दिया है।

धीरेंद्र कृष्ण सनातन धर्म के गौरव : स्वामी शांडिल्य

श्री राम कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सनातन गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। रामानुज पीठ श्रृंगवेरपुर धाम के पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी नारायणाचार्य शांडिल्य महाराज ने उन्हें अंगवस्त्रम ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर सम्मान पत्र प्रदान किया। स्वामी शांडिल्य महाराज ने कहा कि पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातन धर्म के गौरव हैं। वह सनातन परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के साथ इसके प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनकी ओजस्वी वाणी और आध्यात्मिक संदेशों से समाज में भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था और जागरूकता बढ़ रही है। सम्मान पत्र में वैदिक संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और भारतीय धार्मिक मूल्यों के संरक्षण एवं नई पीढ़ी तक सनातन परंपराओं को पहुंचाने में उनके योगदान की सराहना की गई। सम्मानित होने पर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने स्वामी शांडिल्य महाराज के प्रति आभार जताया।

यह भी पढ़ें- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने स्पष्ट कहा- 'किसी के डर से नहीं, सनातनी आपस में न टकराएं इसलिए मांगी माफी'

यह भी पढ़ें- 'मेरा बस चलता तो मथुरा में गुंबद पर चलवा देता कुदाल', श्रीराम कथा में मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कह दी बड़ी बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।