विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने स्पष्ट कहा- 'किसी के डर से नहीं, सनातनी आपस में न टकराएं इसलिए मांगी माफी'

By rajan shukla Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 19 Nov 2026 03:08 PM (IST)

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी डर से नहीं, बल्कि सनातनियों में आपसी टकराव रोकने के लिए ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती राजभवन में श्री राम कथा कहते बागेश्वर पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। जागरण

प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती राजभवन में श्री राम कथा कहते बागेश्वर पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। जागरण 

HighLights

  1. बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने कहा- वह सनातन और हिंदुत्व के लिए जीवन भर काम करेंगे

  2. धीरेंद्र शास्त्री बोले कि सनातन को बाहर से नहीं, अंदर के छिपे नकली हिंदुओं से खतरा

  3. रघुराज प्रताप सिंह के प्रतापगढ़ स्थित कुंडा के बेती में श्री राम कथा कहने आए हैं शास्त्री

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वह सनातन और हिंदुत्व के लिए जीवन भर काम करेंगे। हत्या की धमकी से भी डरने वाले नहीं हैं। कृष्ण भगवान के संबंधित बयान पर उन्होंने इसलिए माफी मांगी, ताकि हिंदू वापस में ना टकराएं। किसी से डर कर माफी नहीं मांगी। 

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर बोले...

कुंडा के बेती में पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया द्वारा आयोजित श्री राम कथा में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने कहा कि सनातन को बाहर से नहीं, अंदर के छिपे हुए नकली हिंदुओं से खतरा है। उन्होंने हाल में अपने विवादित बयान के लिए माफी इसलिए मांगी, ताकि हिंदुओं में फूट न पड़े और सामाजिक एकता बनी रहे।

एमपी में कथा के दौरान हुआ था बयान पर विवाद

विवाद मध्य प्रदेश में कथा के दौरान भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना वाले बयान पर हुआ था। बाद में उन्होंने कहा था कि किसी भी देवता का अपमान करने का इरादा नहीं था। इस विवाद पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में उनके कार्यक्रमों पर रोक और बैन की मांग की थी, 2027 विधानसभा चुनाव से पहले धार्मिक भावना आहत करने का आरोप लगाया था।

... जब तक जिंदा हूं यह अभियान चलता रहेगा

रामकथा के बाद उन्होंने कहा - पहले राक्षस और बुरी शक्तियां यज्ञ में बाधा डालती थीं, आज वही काम सोशल मीडिया पोस्ट से किया जा रहा है। "समय और माध्यम बदल गया है।उन्होंने कहा- रामराज्य का असली मतलब है हर व्यक्ति को न्याय, सम्मान और बराबर मौका मिले। बोले- गोली भी मार दोगे तो भी सनातन धर्म और हिंदू समाज को मजबूत करने का अभियान नहीं रुकेगा, जब तक जिंदा हूं चलता रहेगा।

यह भी पढ़ें- बागेश्वर पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बेंती राजभवन का किया भ्रमण, सेवादारों से की मुलाकात; भक्तों को पिलाई चाय

यह भी पढ़ें- 'मेरा बस चलता तो मथुरा में गुंबद पर चलवा देता कुदाल', श्रीराम कथा में मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कह दी बड़ी बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।