बागेश्वर पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बेंती राजभवन का भ्रमण, सेवादारों से की मुलाकातय भक्तों को पिलाई चाय
बागेश्वर पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बेंती राजभवन का भ्रमण किया, जहां उन्होंने भक्तों से मुलाकात कर उन्हें चाय ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ में कुंडा स्थित बेंती राजभवन का राजा भैया के साथ भ्रमण करते पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। जारगण
HighLights
कुंडा में बागेश्वर सरकार की कथा में भारत माता की आरती करेंगे बाबा सत्य नारायण मौर्य
भक्तों से मुलाकात कर अपने हाथों से चाय पिलाई।
जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। बागेश्वर पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गुरुवार सुबह राजभवन बेंती का भ्रमण किया। उन्होंने वहां मौजूद श्रद्धालुओं से मुलाकात की और अपने हाथों से सभी भक्तों को चाय वितरित की। उनका यह स्नेहिल और आत्मीय अंदाज देखकर भक्त भावविभोर हो उठे।
सेवादारों से की मुलाकात
बागेश्वर पीठाधीश्वर ने गुरुवार सुबह सेवादारों से मुलाकात की। उन्होंने सेवा भाव, अनुशासन और श्रद्धालुओं के प्रति विनम्र व्यवहार की सराहना की। सेवादारों का उत्साह बढ़ाया और कथा को सफल बनाने के लिए आशीर्वाद दिया। सभी ने जयकारा लगाया।
कौन हैं बाबा सत्यनारायण मौर्य?
भारतीय चित्रकार, कवि, गायक, लेखक और सांस्कृतिक प्रचारक बाबा सत्यनारायण मौर्य आज गुरुवार को बेंती पहुंचेंगे। वह बागेश्वर पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीरामकथा से पूर्व भारत माता का आरती करेंगे। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में गूंजने वाला सबसे अहम नारा 'रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे...।' उज्जैन में 1986 में बजरंग दल के शिविर में पहली बार बाबा सत्यनारायण मौर्य ने ही दिया, जो बाद में हर रामभक्त की जुबान पर चढ़ गया।
पूरी दुनिया उनके कार्यक्रमों की दीवानी
रामभक्ति में लीन रहने वाले बाबा मौर्य का जन्म मध्य प्रदेश के राजगढ़ (ब्यावरा) में हुआ था। उन्होंने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से फाइन आर्ट्स (ललित कला) में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। वे चित्रकारी, लाइव स्केचिंग, कविता, गायन और कार्टून कला के लिए जाने जाते हैं। बाबा के नाम से प्रसिद्ध सत्य नारायण मौर्य ने गांव की मंडली में ढोलक और तबला बजाने से शुरुआत की थी। आज पूरी दुनिया उनके कार्यक्रमों की दीवानी है।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की अलख जगाई
अमेरिका वेस्टइंडीज के अलावा वह तिब्बत, चीन, मारीशस, नेपाल, भूटान जैसे कई देशों में अपने हुनर का जलवा बिखेर चुके हैं। पढ़ाई खत्म करने के बाद मंदिर आंदोलन से जुड़ गए और अयोध्या की गलियों में राम मंदिर निर्माण की अलख जगाने लगे। पेंटिंग के शौकीन बाबा ने गेरू की मदद से गली, मोहल्लों की हर दीवार पर नारे लिखना शुरू कर दिया। इन्हीं में से एक नारा था- रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। इस नारे ने हर रामभक्त में एक नई ऊर्जा का संचार किया।
आज आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार का जनपद में आगमन होगा। वह दोपहर 11.50 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से लोनिवि गेस्ट हाउस जाएंगे। संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद वह पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता के आवास पहुंचेंगे। करीब 40 मिनट तक रुकने के बाद वह पुलिस लाइन आएंगे। यहां से वह हेलीकाप्टर से दो बजे बेंती रामकथा स्थल पहुंचेंगे। करीब 45 मिनट तक रुकने के बाद वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।