Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रतापगढ़ में मुठभेड़: पुलिस की गोली को शिकार बना दुष्कर्म का आरोपी, घायल होने पर अस्पताल में भर्ती

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 08:37 AM (IST)

    प्रतापगढ़ में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के आरोपित कुंदन कुमार को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार भोर में जगदीशपुर पुलिया के पास बाइक से आते समय रोकने पर उसने पुलिस पर फायर किया। आत्मरक्षा में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    Hero Image
    पाक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। सौ- पुलिस

    जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। ठनेपुर गोपालपुर कोतवाली पट्टी निवासी आरोपित कुंदन कुमार के खिलाफ गुरुवार को सुबह मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसकी तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल और सीओ मनोज रघुवंशी उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे। इस बीच शुक्रवार भोर जगदीशपुर पुलिया के पास वह बाइक से आता दिखा। रोकने पर पुलिस पर तमंचे से फायर करने लगा।

    यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में हैवानियत, दो वर्ष की मासूम बच्ची से चाचा ने किया दुष्कर्म, मां को भी दी यही कृत्य करने की धमकी

    अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जो कुंदन कुमार के एक पैर में लग गई और वह गिर गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पहले सीएचसी पट्टीऔर फिर वहां से राजा प्रताप बहादुर अस्पताल भेजा गया है। उसके पास बाइक और तमंचा मिला है। उसके अन्य आपराधिक मामलों का पता लगाया जा रहा है।