यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में दशहरा और दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने की खास अपील
Pratapgarh News दशहरा और दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन को लेकर पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रतापगढ़ ...और पढ़ें

संसू, पट्टी। सोमवार की रात लगभग 9:00 बजे एसपी सतपाल अंतिल पट्टी नगर पहुंच गए। नगर में सजे दुर्गा पांडालों के सुरक्षा व्यवस्था के साथ दिए आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित समय व निर्धारित स्थान पर करने का निर्देश देने के साथ अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसपी ने मौके पर मौजूद सीओ दिलीप सिंह व कोतवाल अर्जुन सिंह से तेज आवाज में वाइब्रेशन गाना बजाने पर डीजे संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व पुलिस बैरियर पर चेकिंग बढ़ाने एवं संदिग्धों से सख्ती से पूछताछ करने को कहा। अंत में उन्होंने सभी से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए सौहार्दपूर्ण माहौल में अपने-अपने त्यौहार मनाने की अपील की।