Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अधिकारी दिलाने को महिलाओं को ही आना होगा आगे : प्रेमलता सिंह

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 23 Oct 2020 11:11 PM (IST)

    मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क के लोकार्पण के अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिला ...और पढ़ें

    Hero Image
    अधिकारी दिलाने को महिलाओं को ही आना होगा आगे : प्रेमलता सिंह

    संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क के लोकार्पण के अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए महिलाओं को ही आगे आना होगा। अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने हर थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की है। अब पीड़ित महिला की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी डा.रूपेश कुमार ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए कारगर साबित होगा। अब किसी पीड़ित महिला को न्याय पाने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि अभी तक पीड़ित महिलाओं के थाने में बैठने की सुव्यवस्थित व्यवस्था नहीं थी। अब पीड़ित महिला हेल्प डेस्क में बैठकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगी। कार्यक्रम के शुभारंभ में नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने फीता काटकर महिला हेल्प डेस्क का लोकार्पण किया। फिर डेस्क में तैनात महिला सिपाहियों से पीड़ित महिला की शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।

    कार्यक्रम का संचालन एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने किया। इस मौके पर एडीएम शत्रोहन वैश्य, सीएमओ डा.अरविद श्रीवास्तव, कोतवाल प्रवीण कुशवाहा, सिविल लाइन चौकी इंचार्ज कमलेश पांडेय, ज्योति त्रिपाठी, रंजना मिश्रा, पीआरओ त्रिलोकीनाथ पांडेय मौजूद रहे।

    ---

    शिकायत दर्ज करने की मिलेगी रसीद

    महिला हेल्प डेस्क में तीन शिफ्ट में दो-दो सिपाही 24 घंटे तैनात रहेंगी। वे पीड़ित महिला को बैठाकर आराम से उनकी शिकायत सुनेंगी। फिर उनकी शिकायत को कंप्यूटर में दर्ज करेंगी। शिकायती पत्र की प्राप्ति रसीद भी पीड़ित महिला को दी जाएगी। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क में तैनात महिला सिपाही पीड़ित महिला की पूरी बात सुनेंगी। उनके साथ सलीके से पेश आएंगी। पीड़ित महिलाओं के साथ किसी तरह का दु‌र्व्यवहार न हो, इसके लिए महिला हेल्प डेस्क में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। -----

    थाने में सफाई न होने पर एसपी ने जताई नाराजगी

    संवाद सूत्र, डेरवा : जेठवारा थाने के निरीक्षण के दौरान परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर एसपी ने नाराजगी जताई। इसके अलावा उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य शुक्रवार को दोपहर करीब 12:30 बजे जेठवारा थाने पहुंचे। सबसे पहले महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। इसके बाद कैंपस में खड़ी गाड़ियों को प्लेटफार्म बनाकर सुनियोजित ढंग से खड़ी करने का निर्देश दिया। आरक्षियों के लिए बने बैरक के गेट के पास पहुंचते ही आस-पास गंदगी देख एसपी ने नाराजगी जताई। फिर पूरे बैरक को चेक किया। उन्होंने एसओ संजय पांडेय को दारोगा व सिपाही से तत्काल जर्जर भवन खाली करने का निर्देश दिया। एसपी ने महेशगंज थाने का भी निरीक्षण किया। एसपी ने सीसीटीएनएस कार्यालय व एसओ के कार्यालय का जायजा लिया। सितंबर महीने में आइजीआरएस में की गई शिकायतों व उनके निस्तारण की समीक्षा की। एक महीने का सीसीटीवी के फुटेज को चेक किया गया। दोपहर करीब पौने तीन बजे एसपी थाने से रवाना हुए। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश चंद्र द्विवेदी भी थे।