Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Basant Panchami: बसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, अन्न और द्रव्य किए अर्पित

    Updated: Thu, 15 Feb 2024 03:17 PM (IST)

    Basant Panchami बसंत पंचमी पर बुधवार भोर से ही लोग घाटों पर पहुंचने लगे। हर-हर गंगे के जयकारे के साथ श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान किया। उसके उपरांत मां गंगा का पूजन और तीर्थ पुरोहितों को अन्न और द्रव्य अर्पित किए। वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का विधिवत पूजन किया गया। इस दौरान सभी आस्था की डुबकी लगाते नजर आए।

    Hero Image
    बसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, अन्न और द्रव्य किए अर्पित

    संवाद सूत्र, मानिकपुर। वसंत पंचमी पर मानिकपुर के शाहाबाद किला तक और राजघाट गंगा तट पर भारी संख्या में लोग पहुंचे। गंगा की धाराओं में आस्था की डुबकी लगाई। बुधवार भोर से ही लोग घाटों पर पहुंचने लगे। हर-हर गंगे के जयकारे के साथ श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान किया। उसके उपरांत मां गंगा का पूजन और तीर्थ पुरोहितों को अन्न और द्रव्य अर्पित किए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मानिकपुर नगर प्रशासन और पुलिस प्रशासन भीड़ को देखते हुए सतर्क रहा। थाना प्रभारी जयचंद भारती ने बताया कि स्नान शांतिपूर्वक रहा।

    विद्या की अधिष्ठात्री का किया पूजन

    वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का विधिवत पूजन किया गया। संपूर्ण सृष्टि को स्वर एवं ज्ञान देने वाली मां सरस्वती की पूजा विद्यालय की निदेशिका अलका सिंह और सहयोगियों ने की। पं. अजय तिवारी ने मां की प्रतिमा व कलश को स्थापित कर वैदिक मंत्रोचार के साथ अनुष्ठान कराया। छात्रा आदिश्री, अवन्या और देवांशी समेत बच्चों ने मां से आशीर्वाद मांगा। इसके बाद स्कूल के नौनिहालों ने पुलवामा हमले में बलिदान हुए जवानों को याद करते हुए भावभीनी श्रृद्धांजलि दी। प्रधानाचार्या सुनीता कनौजिया, व्यवस्थापक धीरेंद्र कुमार सिंह व शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहीं।

    सकारात्मक सोच से बढ़ेंगे आगे

    श्री तिरुपति बालाजी मातृश्री पब्लिक विद्यालय गांधी बाजार में वसंत पंचमी पर आयोजित कार्यक्रम में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके विद्यालय प्रबंधक लक्ष्मीकांत दुबे ने पूजन किया। छात्र-छात्राओं ने भी माल्यार्पण किया। प्रबंधक ने कहा कि वसंत पंचमी मन को सकारात्मक सोच के साथ प्रगति पथ पर ले चलने का पर्व है। प्रधानाचार्य वीनम श्रीवास्तवा, सुरेश मिश्र, दिनेश मिश्र, विनोद यादव, संत प्रसाद, शिवांगी, रजनी रहीं। इसके बाद लोगों ने पुलवामा के बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।