विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-231 का किया जा रहा सीमांकन

By JagranEdited By:
Published: Sun, 27 Sep 2020 10:15 PM (IST)

एन एच-231 रायबरेली-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क की भूमि कहां तक है इसके लिए सीमांकन किया जा रहा है। रविवार को ...और पढ़ें

राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-231 का किया जा रहा सीमांकन
राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-231 का किया जा रहा सीमांकन

रानीगंज : एन एच-231 रायबरेली-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क की भूमि कहां तक है, इसके लिए सीमांकन किया जा रहा है। रविवार को कर्मचारियों ने राजस्व टीम के साथ पृथ्वीगंज से रानीगंज तक हाईवे की भूमि का सड़क के मध्य से दोनों तरफ नाप कर सीमांकन कर निशान लगाया। पीएनसी के कर्मचारी अश्वनी सिंह, मैनेजर राकेश सिंह, रोड पेट्रोलिग अधिकारी प्रेमचंद मौर्या, लेखपाल प्रशांत सिंह के साथ रानीगंज बाजार में हाईवे की जमीन का सीमांकन किया और निशान लगवाया। अश्वनी सिंह ने बताया कि रायबरेली जौनपुर हाईवे का सीमांकन किया जा रहा है। इसमें यह देखा जा रहा है कि सड़क के मध्य से दोनों तरफ सड़क की जमीन कहां तक है। पृथ्वीगंज से रानीगंज तक सीमांकन किया गया है और अब आगे सीमांकन का काम किया जाएगा।