Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी मनरेगा

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 03 Nov 2019 10:43 PM (IST)

    प्रतापगढ़ ग्राम पंचायतों में संचालित स्वयं सहायता समूह की गरीब महिलाओं को मनरेगा आत्मनिर्भर बनाएगा। ...और पढ़ें

    Hero Image
    समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी मनरेगा

    प्रतापगढ़ : ग्राम पंचायतों में संचालित स्वयं सहायता समूह की गरीब महिलाओं को मनरेगा आत्मनिर्भर बनाएगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत से तीन-तीन गरीब महिलाओं का चयन होगा। जैविक खाद बनाने के लिए गड्ढा, व्यवसाय करने के लिए शेड समेत अन्य कई निर्माण कार्य निश्शुल्क कराए जाएंगे। शासन के पत्र पर विभागीय अफसर अमल करना शुरू कर दिया है। ऐसे गरीब महिलाओं को चिहित किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकार के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत अब गरीब तबके की महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए शासन ने नया प्रयोग किया गया है। रुपये के अभाव में समूह की महिलाएं बकरी पालन, मछली पालन करने के लिए तालाब, भैस पालन के लिए शेड आदि नहीं बनवा पा रहीं थीं। धन की कमी आड़े आ रही थी। इसके लिए अब मनरेगा के जरिए यह सभी कार्य निश्शुल्क कराया जाएगा। जिले भर की ग्राम पंचायतवार तीन-तीन महिलाओं का चयन हो रहा है। चयन के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। डीसी मनरेगा अजय कुमार पांडेय ने बताया कि मनरेगा के जरिए समूह की गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। उनका चयन किया जा रहा है। शेड समेत निर्माण कार्य निश्शुल्क होगा।