नारी सम्मान के लिए महत्वपूर्ण कदम है मिशन शक्ति : प्रतिभा आंबेडकर
प्रदेश सरकार द्वारा नारी सम्मान एवं सशक्तिकरण की ओर बढ़ते कदम में उठाया गया एक और महत्वपूर्ण कदम है मिशन शक्ति 2020। इसके माध्यम से एक विशेष अभियान चलाकर संपूर्ण प्रदेश में नारी एवं बालिका सुरक्षा के लिए समस्त विभागों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। यह बातें शनिवार को शहर के अफीम कोठी के सभागार में मुख्यअतिथि शासन द्वारा नोडल के रूप में नामित एसपी तकनीकी सेवाएं प्रतिभा आंबेडकर ने कही।
संसू, प्रतापगढ़ : प्रदेश सरकार द्वारा नारी सम्मान एवं सशक्तिकरण की ओर बढ़ते कदम में उठाया गया एक और महत्वपूर्ण कदम है मिशन शक्ति 2020। इसके माध्यम से एक विशेष अभियान चलाकर संपूर्ण प्रदेश में नारी एवं बालिका सुरक्षा के लिए समस्त विभागों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। यह बातें शनिवार को शहर के अफीम कोठी के सभागार में मुख्यअतिथि शासन द्वारा नोडल के रूप में नामित एसपी तकनीकी सेवाएं प्रतिभा आंबेडकर ने कही। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत अभियान पवित्र शारदीय नवरात्र में 17 से 25 अक्टूबर के मध्य चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा के गुर बताए जांगे। अध्यक्षता कर रहे विधायक सदर राजकुमार पाल ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के समस्त बालिकाओं एवं महिलाओं को सम्मान एवं सुरक्षा देने के लिए काम कर रही है। यह आज की जरूरत भी है। हम सभी जागरूक रहें और दूसरों को भी इस बात के लिए जागरूक करें कि हमारे समाज की महिलाएं सुरक्षित रहें। इस अवसर पर डीएम डॉ. रूपेश कुमार, एसपी अनुराग आर्य, सीडीओ अश्वनी कुमार पांडेय, एडीएम शत्रोहन वैश्य, सीएमओ डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, एएसपी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी, आचार्य अफीम कोठी शिव प्रकाश, डॉक्टर विध्याचल सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. मोहम्मद अनीस ने किया। कार्यक्रम में जिला महिला कल्याण अधिकारी जया यादव एवं उनकी सहयोगी प्रिया का योगदान रहा। अंत में सीडीओ अश्वनी कुमार पांडेय सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजक जिला प्रोबेशन अधिकारी रण बहादुर वर्मा ने सभी का स्वागत किया। -------- वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
संसू, प्रतापगढ़ : मिशन शक्ति 2020 अभियान के अंतर्गत शनिवार को शासन द्वारा नामित आइपीएस एसपी तकनीकी सेवाएं (लखनऊ) प्रतिभा आंबेडकर ने वैन को अफीम कोठी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 25 अक्टूबर तक संचालित होने वाले इस अभियान में महिला कल्याण विभाग, बाल विकास सेवा पुष्टाहार, महिला शक्ति केंद्र, वन स्टाप सेंटर, जिला बाल संरक्षण इकाई प्रतिभाग करेगा। आइपीएस प्रतिभा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिला सम्मान सुरक्षा के लिये सुरक्षा चक्र बनाया गया है। इसके अन्तर्गत 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1078 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 पावर चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवाएं एवं 108 एंबुलेंस सेवाएं आदि सम्मिलित हैं। इस दौरान विधायक सदर राजकुमार पाल। संयोजक जिला प्रोबेशन अधिकारी रनबहादुर वर्मा ने बताया कि वैन शनिवार को शहर में जागरूकता फैलाएगी। रविवार को यह वैन मां बेल्हादेवी धाम व कटरा स्थित माता शीतला मंदिर के पास लोगों में जागरूकता फैलाएगी। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या रोकने को पीसीपीएनडीटी कानून के अंतर्गत महिलाओं के प्रति होने वाली हिसा से बचाव, सहायता, बाल विवाह रोकथाम, कोविड-19 के रोकथाम तथा कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार रहे। ---------------------