Pratapgarh news: पूर्व सांसद रत्ना के पति जय सिंह सिसोदिया पंच तत्व में विलीन, शोक संवेदना जताने पहुंचे लोग
पूर्व विदेश मंत्री राजा दिनेश सिंह की पुत्री और पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह के पति महाराज जय सिंह सिसोदिया का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कालाकांकर गंगा घाट पर किया गया जहाँ उनके पुत्र कुंवर भुवन्यू सिंह ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर कई नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया।
जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। पूर्व विदेश मंत्री राजा दिनेश सिंह की पुत्री पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह के पति महाराजा जय सिंह सिसोदिया का कालाकांकर में सोमवार रात निधन हो गया था। वह 66 वर्ष के थे। मंगलवार काे कालाकांकर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार होने पर वे पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके बेटे कुंवर भुवन्यू सिंह ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर कांलाकांकर में शोक की लहर है। कई प्रमुख लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
पूर्व मंत्री भारत सरकार एवं कालाकांकर के दिनेश सिंह की पुत्री राजकुमारी रत्ना सिंह के पति राजा जयसिंह सिसोदिया राजनीति से दूर रहे। वह मुंबई में रहकर व्यवसाय करते थे। वहीं, राजकुमारी रत्ना सिंह प्रतापगढ़ लोकसभा की तीन बार सांसद रहीं।
परियावां प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह के पति महाराज जय सिंह सिसोदिया राजस्थान प्रतापगढ़ राजघराने से थे। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज मुंबई से हो रहा था। बीमारी के दौरान वह लगभग डेढ़ वर्षों से राज भवन कालाकांकर में ही रहते थे।
राजा जय सिंह अपने पीछे पत्नी रत्ना सिंह, पुत्र युवराज भुवन्यू सिंह, पुत्री राजकुमारी तनुश्री एवं पुत्रवधू देविका रानी तथा सुपौत्र राजकुमार अविराज सिंह को छोड़ गए हैं। मंगलवार को कालाकांकर गंगा घाट पर सुबह 10:35 पर उनके पुत्र कुंवर भुवन्यु सिंह ने मुखाग्नि देते हुए उनकी चिता को आग लगाई।
उनके निधन पर पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, आचार्य ओम प्रकाश पांडेय, पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह केे प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, भगवती प्रसाद तिवारी, भूपेंद्र पांडेय,रमेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, पवन गौतम, भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, कुंवर मनीष सिंह, डा. घनश्याम यादव ने शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं, उनके निधन पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिव पाल सिंह यादव, सपा नेता विनोद पांडेय ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
पूर्व सांसद के पति के निधन से प्रमोद, मोना दुखी
राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा रामपुर खास की विधायक एवं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह के पति महाराज जय सिंह सिसोदिया के निधन पर दुख जताया है।
नेताद्वय ने कहा कि महाराजा जय सिंह सिसोदिया विनम्रता तथा शालीनता के प्रतीक थे। उनका स्नेहिल आत्मीय व्यवहार सदैव अविस्मरणीय रहेगा। यह बयान यहां मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने जारी किया। इधर, तहसील में संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवक्ता महामंत्री हरिश्चंद्र पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबुज पांडेय, आशीष तिवारी, राम मोहन सिंह, राजेश तिवारी, संदीप सिंह ने शोक जताया।
अवधेश विद्या निकेतन इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सुरेश सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा की गई। इसमें बीएन सिंह, दारा सिंह, मनीष सिंह, मनोज सिंह, ओमप्रकाश तिवारी झुन्ना आदि रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।