Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pratapgarh: लालगंज संयुक्‍त अधिवक्ता संघ के महामंत्री व साथी वकील से मारपीट पर आक्रोश, हाईवे जाम किया

    प्रतापगढ़ में लालगंज संयुक्त अधिवक्ता संघ के महामंत्री शेषनाथ त्रिपाठी और उनके जूनियर वकील कुलदीप तिवारी रायगढ़ लालगंज के पास वह कार रोकर अपने एक मुवक्किल से बात करने लगे। इसी दौरान कुछ लोगों ने मारपीट कर उन्‍हें जख्‍मी किया। विरोध में वकीलों ने हाईवे जाम किया।

    By Jagran NewsEdited By: Brijesh SrivastavaUpdated: Fri, 18 Nov 2022 01:04 PM (IST)
    Hero Image
    प्रतापगढ़ जिले के लालगंज संयुक्त अधिवक्ता संघ के महामंत्री से मारपीट के विरोध में हाईवे जाम करते वकील।

    प्रतापगढ़, जेएनएन। प्रतापगढ़ जिले के लालगंज संयुक्त अधिवक्ता संघ के महामंत्री शेषनाथ त्रिपाठी व कुलदीप तिवारी से मारपीट हुई थी। घटना तब हुई जब शेषनाथ त्रिपाठी अपने जूनियर अधिवक्ता कुलदीप तिवारी के साथ कार से जा रहे थे। इस घटना से आक्रोशित वकीलों ने गुरुवार को लालगंज कोतवाली का घेराव किया था। आज शुक्रवार को घटना के विरोध में हाईवे जाम कर दिया गया। साथ ही शीघ्र आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वकील शेषनाथ त्रिपाठी व कुलदीप तिवारी कार से जा रहे थे : लालगंज संयुक्त अधिवक्ता संघ के महामंत्री शेषनाथ त्रिपाठी जूनियर वकील कुलदीप तिवारी के साथ गुरुवार की रात में कार से नौढिया गांव से अपने घर लालगंज आ रहे थे। रास्ते में रायगढ़ लालगंज के पास वह कार रोकर अपने एक मुवक्किल से बात करने लगे।

    चार लोगों ने पिटाई व लूटपाट की : आरोप है कि इसी बीच वहां पहुंचे इसी गांव के बृजलाल उर्फ पिंटू समेत चार लोगों ने महामंत्री शेषनाथ व कुलदीप को मारापीटा। कार व मोबाइल क्षतिग्रस्त कर दिया और जेब में रखे दो हजार रुपये छीन लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायल अधिवक्ता को लालगंज ट्रामा सेंटर भेजवाया।

    वकीलों ने कोतवाली में आक्रोश जताया था : वकीलों पर हमले के विरोध की जानकारी होने पर साथी अधिवक्ताओं ने कोतवाली पहुंच कर आक्रोश जताया और कार्रवाई की मांग की। कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

    लालगंज में हाईवे जाम किया गया : अधिवक्ता संघ लालगंज महामंत्री व उनके जूनियर अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ गया। अधिवक्ता संघ की अगुवाई में लोग हाइवे पर धरने पर बैठकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिवक्ताओं को समझने में जुटी है।