Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेले में किसानों ने जानी कृषि की आधुनिक विधा

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 06 Jan 2021 11:10 PM (IST)

    किसान कल्याण मिशन अभियान के तहत बुधवार को सात विकासखंड क्षेत्र में किसान गोष्ठी प्रदर्शनी एवं किसान मेले का आयोजन किया गया। किसानों ने आधुनिक कृषि के बाबत नई जानकारी ली।

    Hero Image
    मेले में किसानों ने जानी कृषि की आधुनिक विधा

    जासं, प्रतापगढ़: किसान कल्याण मिशन अभियान के तहत बुधवार को सात विकासखंड क्षेत्र में किसान गोष्ठी, प्रदर्शनी एवं किसान मेले का आयोजन किया गया। किसानों ने आधुनिक कृषि के बाबत नई जानकारी ली।

    लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार किसान कल्याण मिशन के तहत बुधवार को स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर किसान मेले का आयोजन हुआ। शुभारंभ ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह ददन व क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने किया। प्रदर्शनी में स्थानीय बाल विकास परियोजना, कृषि विभाग, मृदा परीक्षण एवं स्वास्थ्य विभाग की सराहनीय प्रस्तुति दिखी। कार्यक्रम के दौरान ग्राम्य विकास विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूह की प्रतिनिधियों, किसानों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि उपजाऊ खेती से ही कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने हरित क्रांति के जरिए उन्नतशील खेती पर जोर दिया। कृषि वैज्ञानिक डा. अनिल जायसवाल तथा डा. अमित बरनवाल ने जैविक खेती एवं मृदा परीक्षण तथा फसल सुरक्षा एवं किसान सम्मान निधि व कृषि विधेयको की उपयोगिता पर सार्थक परिचर्चा प्रस्तुत की। सीडीपीओ अनुपम मिश्रा ने कृषि क्षेत्र मे सहभागिता के लिए नारी शक्ति के भी योगदान तथा भूमिका की उपादेयता पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता बीड़ी मुनौवर खान ने किया। संचालन कृषि विभाग के प्रभारी डा. संदीप जायसवाल ने किया। संगोष्ठी में राव वीरेन्द्र सिंह व पंकज मिश्र, बबलू मिश्र, पूर्व प्राचार्य गुरूवचन सिंह, प्रेम बहादुर सिंह ने विचार रखे। सगरासुन्दरपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक मुख्यालय लक्ष्मणपुर के परिसर में किसान मेला गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसमे शासन द्वारा किसानों के कल्याण हेतु चल रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन ने सरकार की उपलब्धियों एवं किसानो को लाभ पंहुचाने वाली योजनाओं की जानकारी दी। अध्यक्षता बीडीओ डॉ अंजू वर्मा ने किया। के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल तथा बीडीओ मुनौवर खॉन ने संयुक्त रूप से किया।भाजपा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा मुरलीधर उपाध्याय, मंडल महामंत्री शशिकांत शुक्ल ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन ध्रुव जायसवाल ने किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ------

    किसान की आय दो गुनी करने के लिए सरकार तत्पर : सीडीओ

    -फोटो 06 पीआरटी- 33,34

    संसू, मकुनपुर : सरकार किसानों की आय बढाने के लिए तत्पर है। इसके लिए सरकार किसानों को नई तकनीक से खेती करवा कर कम लागत पर अधिक पैदावार करवा रही हैं। उक्त बातें मुख्य विकास अधिकारी अ‌र्श्वनी कुमार पांडेय ने मंगलवार को मंगरौरा ब्लाक परिसर में आयोजित राजकीय कृषि निवेश मेला में किसानों के बीच कही। पशु पालन अधिकारी डॉ. प्रमोद यादव ने कहा कि 53 हजार जानवरों की जीयो टैगिग होनी है। इससे आवारा पशुओं के बारे मे पता चल जाएगा कि जानवर किसका है। इस मौके पर मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती सिंह के प्रतिनिधि विनोद पांडेय , विभाकर द्विवेदी , मुनब्बर हुसैन , इन्द्र बहादुर सिंह राजीव सिंह , विजय सिंह , प्रदीप कुमार सिंह , अशोक सिंह सहित कई किसान मौजूद रहें।

    -----

    किसानों से ही समृद्धिशाली होगा राष्ट्र : विधायक

    -संड़वा चंद्रिका ब्लाक में किसान मेला

    फोटो- 06 पीआरटी-35

    संसू संड़वा चंद्रिका : किसानों से ही राष्ट्र समृद्धिशाली होगा। किसान ही राष्ट्र के विकास में अपना खून-पसीना बहाता है। उक्त विचार बुधवार को ब्लाक परिसर में आयोजित किसान सम्मेलन व गोष्ठी में सदर विधायक राजकुमार पाल ने व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। जिला कृषि अधिकारी डा. अ‌र्श्वनी कुमार सिंह ने किसानों को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। कृषि वैज्ञानिक हरिवंश सिंह ने फसलों में लगने वाले रोग व उसके बचाव के बारे में जानकारी दी। बीडीओ श्रीमती शमा सिंह ने ब्लाक मुख्यालय पर मिलने वाले कृषि यंत्र पर मिलने वाले अनुदान के बारे में बताया। इस मौके पर वन, सहकारिता, कृषि, कृषि रक्षा, उद्यान, महिला कृषक अभिरुचि समूह के सब्जी स्टाल, आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह पचखरा, पूरे भरत के वर्मी कम्पोस्ट, फलदार पौधशाला की नर्सरी का अवलोकन किया। इस मौके पर हरि बक्श सिंह, रामू सिंह, रजवंत सिंह, अरविद शुक्ल, राजेंद्र शुक्ल, बिभाग के हर्षबर्धन सिंह गहलोत, संजय कुमार, मनीष श्रीवास्तव, कौशल किशोर,मनोज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

    -----

    किसानों को व्यापक लाभ मिलेगा : धीरज ओझा

    संसू, रानीगंज : रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ब्लाक शिवगढ़ में आयोजित किसान मेले में किसानों को संबोधित करते हुए विधायक रानीगंज धीरज ओझा ने कहा कि इस तरह के आयोजन योगी सरकार में ही संभव है। किसानों को इसका व्यापक लाभ मिलेगा। इस मौके पर पट्टी विधानसभा के ब्लाक मंगरौरा में कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह उर्फ बाले, मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय एवं मंत्री मोती सिंह के प्रतिनिधि विनोद पाण्डेय, बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड बिहार में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मौजूद रहे।