Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dog Attack : गांव में एक साथ 12 लोगों को कुत्ते ने काटा, जब डॉक्टरों ने बताई वजह तो उड़े ग्रामीणों के होश

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 06:33 PM (IST)

    दोपहर में एक कुत्ता गांव के लोगों पर हमलावर हो गया। वह जिधर जाता लोगों को काटता। सबसे पहले उसके हमले से 37 साल की गीता देवी व उनके बाद 15 साल का विकास लहूलुहान हो गया। लोगों ने इधर खदेड़ा तो वह उधर भागता। इस तरह उसने अरुण यादव प्रकाश चंद्र अंकित के साथ ही छह साल की मासूम अंकिता देवी को भी काटा।

    Hero Image
    Dog Attack : पागल कुत्ते के हमले से 12 लोग घायल, तीन गंभीर

    संसू, जागरण, कुंडा: पागल कुत्ते ने बाघराय कन्हैया नगर सहित चार गांवों में रविवार को लोगों पर हमला किया। उसने दर्जनभर लोगों पर धावा बोलकर शरीर में कई जगह काट लिया। दो को तो रेफर करना पड़ा।

    दोपहर में एक कुत्ता गांव के लोगों पर हमलावर हो गया। वह जिधर जाता, लोगों को काटता। सबसे पहले उसके हमले से 37 साल की गीता देवी व उनके बाद 15 साल का विकास लहूलुहान हो गया। लोगों ने इधर खदेड़ा तो वह उधर भागता। इस तरह उसने अरुण यादव, प्रकाश चंद्र, अंकित के साथ ही छह साल की मासूम अंकिता देवी को भी काटा। यह सभी कन्हैया नगर के हैं। इसी प्रकार वहां से भगाए जाने पर अन्य को काटता गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डॉक्टरों ने कहा है कि गर्मी के कारण कई बार कुत्ते मानसिक रूप से आपे से बाहर हो जाते हैं। इस दौरान वह चलते फिरते राहगीरों को काटते रहते हैं। डॉक्टरों ने ग्रामीणों को कुत्तों से दूर रहने की सलाह दी है।