Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali Shopping 2022: प्रतापगढ़ में सजे हैं बाजार, छोटी दीपावली पर आज करोड़ों के कारोबार की उम्‍मीद

    By Jagran NewsEdited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 23 Oct 2022 04:03 PM (IST)

    Diwali Shopping 2022 अनुमान है कि आज देर रात तक सजी दुकानों पर करोड़ों का काराेबार होगा। यही नहीं यही उत्साह दीपावली के दिन भी शाम तक बना रहेगा। बहुत से लोग उसी दिन खरीदारी करते हैं। लक्ष्मी को अपने घर ले जाते हैं। कल भी जमकर खरीदारी होगी।

    Hero Image
    Diwali Shopping 2022: दीपावली पर प्रतापगढ़ के बाजार में खरीदारों की भीड़ जुटी है।

    प्रतापगढ़, जागरण संवाददाता। आज छोटी दीपावली पर रविवार को प्रतापगढ़ जिले के बाजार सजे हैं। लोग दाेपहर से ही खरीदारी करने लगे हैं। चौक से लेकर गांवों और कस्बों में दुकानें गुलजार हो गई हैं। जो उत्साह धनतेरस पर देखा गया, लगभग वैसा ही दूसरे दिन भी दिख रहा है। यह बात अलग है कि आज लोग बर्तन, वाहन व ज्वेलरी की बजाय दीपावली पर पूजन के लिए जरूरी वस्तुएं खरीद रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गणेश-लक्ष्‍मी मूर्तियाें की सजी दुकानें : दीपावली बाजार में घरों के सजावटी सामान, मिठाई, खील-बताशे, गणेश-लक्ष्‍मी मूर्तियां, मोमबत्ती, अगरबत्ती, रंगोली के आइटम, झूमर व झालर खरीद रहे हैं। बच्चों की भीड़ पटाखे की दुकानों पर है। चौक, ठठेरी बाजार खरीदारी का केंद्र बना हुआ है। व्यापारियों ने जो दुकानें धनतेरस पर लगाईं, उनकी रात में रखवाली की और सुबह फिर से खोल दिया। लोग परिवार के साथ खरीदारी को आ रहे हैं।

    दीपावली के प्रमुख बाजार : शहर के श्याम बिहारी गली, आंबेडकर चौराहा, पंजाबी मार्केट, चिलबिला में भी लोग पहुंचे। बहुत से लाेगों ने धनतेरस पर बुक की गई वस्तुओं को रविवार को घर पहुंचाया। दोपहिया, तिपहिया व चार पहिया वाहनों की एजेंसियों पर भी लोग पहुंचे। कुछ भीड़ ज्वेलरी की दुकानों पर चांदी के लक्ष्मी-गणेश व कुबेर के चित्र व मंत्र वाले सिक्के खरीदने भी आई। स्मार्ट, टीवी, वाशिंग मशीन, मोबाइल, लैपटाप की डिमांड भी रही।

    देर रात तक बाजार में रहेगी रौनक : अनुमान है कि आज देर रात तक सजी दुकानों पर करोड़ों का काराेबार होगा। यही नहीं यही उत्साह दीपावली के दिन भी शाम तक बना रहेगा। बहुत से लोग उसी दिन खरीदारी करते हैं। लक्ष्मी को अपने घर ले जाते हैं। ऐसे में बाजार अभी 24 घंटे और यूं ही चमकते नजर आएंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner