विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के नरहरपुर में महिला के साथ कुएं में म‍िले तीन बच्चों के शव, फैली दहशत

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Thu, 22 Jun 2023 11:02 AM (IST)

Pratapgarh News उत्‍तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में गुरुवार सुबह नरहरपुर गांव में एक कुएं में मह‍िला सह‍ित तीन बच्‍चों का ...और पढ़ें

Pratapgarh News: यूपी के प्रतापगढ़ के नरहरपुर गांव में तीन बच्‍चों संग कुएं में म‍िला मां का शव
Pratapgarh News: यूपी के प्रतापगढ़ के नरहरपुर गांव में तीन बच्‍चों संग कुएं में म‍िला मां का शव

प्रतापगढ़, जेएनएन। पट्टी तहसील के नरहरपुर गांव के कुएं में एक महिला के साथ उसके तीन बच्चों का शव पड़ा मिला। इससे खलबली मच गई। महिला की शिनाख्त औरंगाबाद गांव निवासी सोहन लाल की पत्नी प्रमिला देवी 36 के रूप में हुई। ग्रामीणों ने उसके बच्चे पुत्री सलोनी (7), पुत्र शिवांशु ( 5) व तीन वर्षीय 3 दिव्यांशु की भी पहचान की। फायर ब्रिगेड वालों ने चारों शवों को बाहर निकाला तो प्रमिला के शव से रस्सी द्वारा सबसे छोटा पुत्र बंधा मिला। पुलिस घटना की जांच कर रही है।