विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Constable Murder: प्रेमिका ने बस्ती में करवाई थी CRPF के पूर्व सिपाही की हत्या, परिजनों ने पुलिस की दी तहरीर

By rajan shuklaEdited By: Shivam Yadav
Published: Sun, 15 Jan 2023 06:03 PM (GMT+05:30)

भाई राजेश कुमार सरोज ने बताया कि आठ जनवरी को राकेश के मोबाइल पर बस्ती जिले से सुनीता नाम की एक युवती का फोन आया। उसके बुलाने पर राकेश गया था। सुनीता से भाई का पांच साल से संबंध था। वह अक्सर बस्ती आया-जाया करता था।

सीआरपीएफ के पूर्व जवान के घर बोझी में शनिवार को सांत्वना देने पहुंचे लोग।जागरण
सीआरपीएफ के पूर्व जवान के घर बोझी में शनिवार को सांत्वना देने पहुंचे लोग।जागरण

विश्वनाथगंज, जागरण संवाददाता: बोझी गांव के निवासी रहे सीआरपीएफ के पूर्व सिपाही राकेश सरोज की हत्या उसकी प्रेमिका ने जनपद बस्ती में कराई थी। इस तरह का आरोप लगाते हुए परिजनों ने तहरीर दी है।

शुक्रवार को राकेश का शव रात में घर लाया गया। मां बच्ची देवी, पिता सुखनंदन सरोज बेटे का शव देख बेहोश हो गए। बड़े भाई राजेश कुमार सरोज ने बताया कि आठ जनवरी को राकेश के मोबाइल पर बस्ती जिले से सुनीता नाम की एक युवती का फोन आया। उसके बुलाने पर राकेश गया था। सुनीता से भाई का पांच साल से संबंध था। वह अक्सर बस्ती आया-जाया करता था। 

राजेश के अनुसार, राकेश ने एक साल पहले सीआरपीएफ से वीआरएस ले लिया था। जनवरी को राकेश की हत्या की सूचना मिली। मौके पर जाने पर पता चला कि उसे गला कसकर मारा गया था। सुनीता ने शादी का झांस देकर भाई से काफी पैसे ऐंठे थे। उसी विवाद में हत्या कराई। 

बस्ती के एसपी आशीष श्रीवास्तव से मिलकर तहरीर दी गई है। वहां की पुलिस ने न्याय का भरोसा दिलाया है। गम व गुस्से के बीच राकेश कुमार का अंतिम संस्कार शनिवार को प्रयागराज में रसूलाबाद घाट पर किया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।