Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेगमपुरा एक्सप्रेस के रूट में बदलाव से यात्री परेशान

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 26 Dec 2020 10:34 PM (IST)

    सुल्तानपुर रेलवे जंक्शन के पास इंटरलॉकिग के चलते रूट ब्लाक किया गया था। इसमें बदलाव होने की जानकारी मिलने से यात्रियों में खलबली मच गई। बाद में यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए बस व अन्य वाहन से सुल्तानपुर पहुंचे। रेल प्रशासन के इस निर्णय से यात्रियों में आक्रोश रहा।

    Hero Image
    बेगमपुरा एक्सप्रेस के रूट में बदलाव से यात्री परेशान

    संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : सुल्तानपुर रेलवे जंक्शन के पास इंटरलॉकिग के चलते रूट ब्लाक किया गया था। इसमें बदलाव होने की जानकारी मिलने से यात्रियों में खलबली मच गई। बाद में यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए बस व अन्य वाहन से सुल्तानपुर पहुंचे। रेल प्रशासन के इस निर्णय से यात्रियों में आक्रोश रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुल्तानपुर में इंटरलॉकिग कार्य के चलते वाराणसी से जम्मूतवी को जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस को 25 दिसंबर से प्रतापगढ़ जंक्शन की ओर गुजारने का निर्णय लिया गया था। रेल सूत्रों के अनुसार वाराणसी से जम्मूतवी जाने वाली यह ट्रेन शुक्रवार को जंक्शन से गुजरी। इसे दो जनवरी तक प्रतापगढ़ जंक्शन से होकर गुजरना था। शुक्रवार देर रात रेल विभाग ने इस निर्णय को रद करते हुए फिर से इसे सुल्तानपुर जंक्शन से होकर गुजारने का निर्णय लिया। जम्मूतवी जाने वाले यात्री इस इंतजार में थे कि ट्रेन प्रतापगढ़ आएगी तो इसमें सवार होंगे। बाद में पता चला कि यह ट्रेन सुल्तानपुर रेलवे जंक्शन से ही होकर गुजरेगी। यह सुन यात्री किसी तरह से भागकर सुल्तानपुर पहुंचे। यात्री अरविद यादव, हरिशरन प्रसाद आदि का कहना है कि अगर बेगमपुरा एक्सप्रेस का रूट में बदलाव किया गया तो इसकी जानकारी यात्रियों को समय से दी जानी चाहिए थे। यह रेल प्रशासन की लापरवाही है। स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्रा ने बताया कि बेगमपुरा एक्सप्रेस को प्रतापगढ़ जंक्शन से होकर गुजरने की जानकारी मिली थी। ट्रेन के रूट में फिर से बदलाव किए जाने की जानकारी देरी से मिली। इससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई।

    ---

    रेल प्रशासन को कोसते रहे यात्री

    रेल प्रशासन की लापरवाही से यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। जानकारी के अभाव में वह ट्रेन को पकड़ने के लिए ठंड में रेलवे जंक्शन पर आ गए थे। बाद में जब रूट में बदलाव होने की जानकारी मिली तो वह आक्रोशित हो उठे।