विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE : कक्षा नौ में कौशल शिक्षा अनिवार्य, विद्यार्थी 22 विषयों में से चुन सकेंगे विकल्प; नया सर्कुलर जारी

By Ramesh Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 01 Nov 2026 05:53 PM (IST)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षिक सत्र 2026-27 से कक्षा नौ के विद्यार्थियों के लिए कौशल आधारित शिक्षा अनिवार्य ...और पढ़ें

सीबीएसई ने कक्षा नौ में कौशल शिक्षा अनिवार्य कर दिया है।

सीबीएसई ने कक्षा नौ में कौशल शिक्षा अनिवार्य कर दिया है।

HighLights

  1. सीबीएसई ने जारी किया है नया सर्कुलर, कक्षा 10 में बोर्ड परीक्षा से होगा मूल्यांकन

  2. प्रतापगढ़ में सीबीएसई बोर्ड के 47 विद्यालय, विद्यार्थियों व अभिभावकों को दें जानकारी

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा नौ में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कीम ऑफ स्टडीज में बदलाव किया है। बोर्ड ने 29 अक्टूबर सर्कुलर जारी कर स्पष्ट किया है कि इस बैच के विद्यार्थियों के लिए कौशल आधारित शिक्षा अनिवार्य होगी।

विद्यार्थी कौशल विकास अथवा बोर्ड की ओर से अधिसूचित 22 स्किल विषयों में से किसी एक का चयन कर सकेंगे। यह व्यवस्था वर्ष 2027-28 में कक्षा 10 में पहुंचने पर भी लागू रहेगी।जिले में सीबीएसई बोर्ड के 47 विद्यालय संचालित है।

सीबीएसई विद्यार्थियों को दो विकल्प दिए गए हैं। पहला विकल्प कौशल विकास का है, जिसका मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर आंतरिक रूप से किया जाएगा। दूसरा विकल्प बोर्ड की ओर से अधिसूचित 22 कौशल विषयों में से किसी एक का चयन करना है।

इस विकल्प में कक्षा 10 में बोर्ड परीक्षा के माध्यम से मूल्यांकन होगा। इस बैच पर नया इंटर-डिसिप्लिनरी पाठ्यक्रम लागू नहीं होगा। कक्षा नौ के लिए प्रस्तावित 'इंडिविजुअल्स इन सोसायटी' और 'माड्यूल्स आफ सीटी एंड एआई' तथा कक्षा 10 के लिए 'एनवायरनमेंटल एजुकेशन' इसमें शामिल नहीं होंगे।

सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर एवं न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य बीके सोनी ने बताया कि विद्यार्थियों को दो विकल्प दिए गए हैं। पहला विकल्प कौशल विकास (कौशल विकास) का है, जिसका मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर आंतरिक रूप से किया जाएगा। दूसरा विकल्प बोर्ड की ओर से अधिसूचित 22 कौशल विषयों में से किसी एक का चयन करना है। इस विकल्प में कक्षा 10 में बोर्ड परीक्षा के माध्यम से मूल्यांकन होगा।

उन्होंने जिले के सभी संबद्ध विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से निर्देशों की जानकारी विद्यार्थियों और अभिभावकों तक पहुंचाने की अपील की है, ताकि विषय चयन में किसी तरह की असमंजस की स्थिति न रहे।

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अंग्रेजी भाषा और अंग्रेजी साहित्य की स्नातक डिग्रियां समकक्ष होंगी, अधिसूचना जारी

यह भी पढ़ें- PET 2026 : कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज के 48 केंद्रों पर हुई परीक्षा, जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।