Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बदले की भावना से प्रताड़ित किया जा रहा ब्राह्मण समाज : राजेंद्र

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 08 Oct 2017 10:43 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़ : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में हादीहाल में आयोजित स ...और पढ़ें

    Hero Image
    बदले की भावना से प्रताड़ित किया जा रहा ब्राह्मण समाज : राजेंद्र

    जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़ : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में हादीहाल में आयोजित सामाजिक समन्वय कार्यक्रम में गरीबी के आधार पर आरक्षण दिए जाने की मांग उठी। इस दौरान जय परशुराम का नारा देकर एकजुट होने के लिए ब्राह्मण समाज का आह्वान किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्य अतिथि ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि यूपी में 17 फीसद आबादी वाला ब्राह्मण समाज मुख्य धारा से निरंतर कटता जा रहा है। बदले की भावना से इसे सभी सरकारों में प्रताड़ित किया जाता रहा है। इसकी मुख्य वजह हमारी आपसी फूट है। जाति के आधार पर आरक्षण के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि आरक्षण से देश की प्रतिभाओं का गला घोटा जा रहा है। गरीबी के आधार आरक्षण दिया जाएगा, तभी देश व समाज तरक्की कर सकेगा। मौजूदा आरक्षण की व्यवस्था से अमीर और अमीर, गरीब और गरीब होता जा रहा है। आज हमारी सनातन संस्कृति, सभ्यता को खत्म करने का घृणित प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में किसी भी राजनैतिक दल के नेता का शिकार न होकर बचकर रहने की जरूरत है।

    विशिष्ट अतिथि ब्राह्मण महासभा के प्रदेश संरक्षक व पूर्व विधायक पवन पांडेय ने पीड़ित व्यक्ति की रक्षा के लिए सदैव अपना योगदान देने की घोषणा किया। उन्होंने रायबरेली के आप्टा कांड में मारे गए पांचों ब्राह्मणों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इस सराहनीय कार्य के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पवन पांडेय को ब्राह्मण रत्न सम्मान से अलंकृत किया। साथ ही आप्टा कांड के विरोध में 17 सितंबर को विधानसभा घेराव के दौरान लाठीचार्ज में घायल परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी, प्रदेश प्रभारी पुनीत दुबे, लखीमपुर के जिलाध्यक्ष कमल मिश्र, जौनपुर के जिलाध्यक्ष विनय मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्र, निजी सचिव आशुतोष शुक्ल को ब्राह्मण योद्धा सम्मान से सम्मानित किया।

    ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत मिश्र, प्रदेश प्रभारी किशन दुबे, प्रदेशीय संयोजक डा.ओमप्रकाश तिवारी से आरक्षण के खिलाफ पांच नवंबर को दिल्ली में होने जा रहे धरने में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय कृष्ण तिवारी व संचालन सह प्रवक्ता एसएन शुक्ला ने किया। इस मौके पर डीपी इंसान, परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, परमानंद मिश्र, वीरेंद्र मिश्र, अनंत पांडेय, प्रदीप पांडेय, विजय नारायण मिश्र,श्रीपत उपाध्याय, कादीपुर ब्लाक प्रमुख श्रवण मिश्र, कुलदीप तिवारी, राजेंद्र तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।