Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर में हुआ सैक्स रैकेट का खुलासा

    By Edited By:
    Updated: Fri, 20 Mar 2015 11:30 PM (IST)

    प्रतापगढ़ : शहर में सैक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। एनजीओ की पहल पर पुलिस ने छापा मार कर दो किशोरियों

    प्रतापगढ़ : शहर में सैक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। एनजीओ की पहल पर पुलिस ने छापा मार कर दो किशोरियों समेत चार लड़कियां बरामद की हैं। इस मामले में पांच महिलाओं व दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र के पूना की संस्था फ्रीडम फर्म के सत्यजीत देसाई की पहल पर सीओ सिटी एमपी सलोनिया ने शुक्रवार को दोपहर बाद कोतवाल बलिराम मिश्रा और महिला थाने की एसओ दुर्गावती यादव के साथ भैरोपुर स्थित रेड लाइट एरिया में छापा मारा। इस दौरान देह व्यापार में लिप्त चार लड़कियों को बरामद किया। इनमें दो किशोरियां शामिल हैं। पुलिस ने इनसे देहव्यापार कराने के मामले में पांच महिलाओं व दो पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया। एक युवती फैजाबाद, दूसरी सुल्तानपुर की बताई जा रही थी।

    सभी को थाने ले जाया गया। लड़कियों को इलाहाबाद नारी निकेतन भेजा जा रहा है। जबकि महिलाओं व पुरुषों को पुलिस मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जाएगा।

    ----

    लावारिस अटैची मिलने से हड़कंप

    प्रतापगढ़ : शहर के दहिलामऊ में स्थित शिव मंदिर के पास लावारिस अटैची मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अटैची को कब्जे में ले लिया।

    शुक्रवार को सुबह शिव मंदिर के पास लोगों ने लावारिस हालत में अटैची को पड़े देखा तो अनहोनी की आशंका हुई। फौरन सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अटैची को कब्जे में लेकर खोला तो उसमें कपड़े आदि थे। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

    ---

    विवाहिता आग से झुलसी, गंभीर

    प्रतापगढ़ : रानीगंज थाना क्षेत्र के भोजेपुर गांव निवासी चंदा (26) पत्नी सोनू शुक्रवार की शाम आग से झुलस गई। उसे रानीगंज सीएचसी ले जाया गया, वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही थी।