Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिलाएं सुख-समृद्धि का सूचक : रुकैया

    By Edited By:
    Updated: Sat, 08 Mar 2014 09:39 PM (IST)

    जागरण टीम, पीलीभीत : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न संस्थाओं ने कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला अधिकारों के बारे में जागरुक करने का प्रयास किया गया। स्प्रिंगडेल कालेज में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रुकैया आरिफ ने कहा कि प्रत्येक महिला दो परिवारों को सुख-समृद्धि दिलाती है। इसलिए हमेशा उसे सम्मान मिलना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को अपराह्न स्प्रिंगडेल कालेज में हुए समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सिर्फ एक दिन ही महिला अधिकारों की बात नहीं होनी चाहिए बल्कि पूरे साल सम्मान मिलना चाहिए। कार्यकारी निदेशक हेमंत जगोता ने दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम में हाफिज रहमत खां विधि महाविद्यालय के निदेशक मो. आरिफ, कालेज की प्रधानाचार्य प्रिया आनंद, उप प्रधानाचार्य तरन्नुम हुसैन रहीं। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ने बेखौफ आजादी की मांग को लेकर रैली निकाली। बल्लभ नगर कालोनी स्थित कार्यालय से शुरू हुई रैली स्टेशन रोड, स्टेडियम रोड से टनकपुर रोड होते हुए नेहरू ऊर्जा उद्यान पहुंची। रैली में जिला पंचायत सदस्य रमा गैरोला, नत्थो देवी, उर्मिला, अलाउद्दीन शास्त्री, देवी दयाल, सुनीता, पार्वती, तुलसी, अमेला, मनी माला, दीपा, सोमवती, ऊषा, सीमा समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं। ग्राम सैदपुर में पहल ग्रामीण सेवा समिति के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति से महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरुक किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि गीता रावत, रितु ढाका, डा. रीना सेठी आदि ने विचार व्यक्त कर महिलाओं को अंध विश्वास, घरेलू हिंसा के प्रति जागरुक किया। जिला एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में महिलाओं को जागरुक किया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। संचालन लक्ष्मीकांत शर्मा ने किया। महिला कांग्रेस की जिला इकाई ने महर्षि दयानंद बाल विद्या मंदिर में कार्यक्रम कर महिलाओं को शिक्षा एवं रोजगार के प्रति जागरुक किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुशीला आर्या, प्रभा मौर्य, राजकुमारी, राजरानी शर्मा, सरिता त्रिवेदी, रेखा, पूजा लोकेश समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं। शहर महिला कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुधा बाला अग्रवाल ने महिलाओं को जागरुक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष वसुंधरा सुरभि, कुसुमलता, दीप्ति, सुनीता, रजनी, प्रेमलता, जानकी, रूपाली, नेहा, इंदू समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं। गोदावरी इस्टेट में हुए कार्यक्रम में गुरदीप कौर, मधु गुप्ता, स्नेहलता, सावित्री देवी आदि बुजुर्ग महिलाओं को सम्मानित किया गया। सुधा सक्सेना, नीलम सक्सेना, विनीता, डा. राखी कर्नाटक, विनीता भट्ट, लीन बेलाल, रश्मि गुप्ता, प्रभा जोशी, शिखा, पूनम, साधना, ऊषा रहीं। श्री भगवती महिला कल्याण संस्थान की ओर से चंदोई में नई रोशनी योजना के तहत चल रहे प्रशिक्षण शिविर में अल्पसंख्यक महिलाओं को शिक्षा, स्वरोजगार के साथ ही नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार, डा. एनके वालियान, संस्थान की सचिव बबिता सक्सेना आदि मौजूद रहे। जतीपुर में वैदिक कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रेखा सिंह परिहार ने महिला अधिकारों के बारे में छात्राओं को जानकारी दी।

    पूरनपुर : महिला दिवस पर पूर्व मंत्री डा. विनोद तिवारी के कैम्प कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें डा. तिवारी ने कहा कि समाज में महिलाओं की बराबर की भागीदारी होनी चाहिए। गोष्ठी में प्रदीप सिंह तोमर, मुरलीधर तिवारी, अनुराग अवस्थी, प्रेमकुमार, मनोज मिश्रा, रामकिशोर गुप्ता, मो. उमर सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। मदरसा फैजान-ए-खालिद में भाषण, मेंहदी, निबन्ध, सामान्य ज्ञान एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रबंधक अनवार अली खालिदी एवं प्रधानाचार्य इमरान अली खालिदी ने महिलाओं की तरक्की पर जोर दिया।

    बीसलपुर: साहूजी महाराज पब्लिक स्कूल में संस्थापक चंद्रपाल मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में प्रबंधक वंदना मौर्य, प्रधानाचार्य ऊषा गंगवार, प्रीती शर्मा, रेशमा गंगवार सहित सभी शिक्षक व शिक्षिकाए मौजूद रहीं। भारत ज्ञान विज्ञान संघ ने ग्राम गोबल पतिपुरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में महिला दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र गंगवार, बाल विकास परियोजना अधिकारी जिवयंती जोशी, मुख्य अतिथि राधा रानी, महेशपाल, अनवार खां आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित किया गया।