Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Politics: मंत्री बल्देव सिंह औलख का सपा मुखिया पर हमला, 'बेटियों की इज्जत लूटने वालों का समर्थन कर रहे अखिलेश'

    Pilibhit Update News सदस्यता अभियान में पहुंचे राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने यूपी की कानून व्यवस्था को बेहतर बताया। सीएम की तारीफ करते हुए कहा कि वे यूपी में गुंडाराज खत्म कर रहे हैं। नौजवानों को रोजगार मिल रहा है गुंडे बदमाशों के एनकाउंटर हो रहे हैं। बेटियां सुरक्षित हैं। सपा मुखिया प्रदेश में सहयोग करने की बजाए गुंडों और माफिया का सहयोग कर रहे हैं।

    By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Thu, 05 Sep 2024 01:21 PM (IST)
    Hero Image
    Pilibhit News: पीलीभीत में सदस्यता अभियान में मीडिया से बात करते राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख।

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुंडे, बदमाश एवं बेटियों की इज्जत लूटने वालों का समर्थन करने के लिए मन बना रखा है। उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो रहा है। बाहर से निवेशक आ रहे है, नौजवानों को रोजगार मिल रहा। इसी कारण सपा मुखिया हताश हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान में शामिल होने आए जिले के प्रभारी मंत्री से प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सपा मुखिया अखिलेश यादव के बीच चल रही जुबानी जंग के बीच यादव युवक के मुठभेड़ में मारे जाने के मामले पर सवाल पूछा गया। इस पर राज्यमंत्री ने कहा कि कोई भी एनकाउंटर फेक नहीं होता। उसके पीछे कोई न कोई ठोस वजह होती है।

    मुख्यमंत्री कानून का राज कर रहे हैं स्थापित

    राज्यमंत्री ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने तो गुंडों, बदमाशों और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का समर्थन करने का मन बना लिया है। इसीलिए वह ऐसी बातें कर रहे। दूसरी ओर मुख्यमंत्री कानून का राज स्थापित कर रहे हैं। सपा मुखिया को इससे चिढ़ नहीं होनी चाहिए। नौजवानों को रोजगार मिल रहा है, उन्हें तो सराहना करनी चाहिए लेकिन वह हताश होने का नाटक न करें। इस अवसर पर राज्यमंत्री को जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराईं।

    अब तक एक करोड़ 12 लाख सक्रिय सदस्य यूपी में

    राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने सबसे पहले डिजिटल सदस्यता अभियान 2014-15, 2017 को विशेष चलाया था। 2015 में उत्तर प्रदेश में एक करोड़ 86 लाख लोग प्राथमिक सदस्य बने थे। 2015 से 2022 तक उत्तर प्रदेश में 3 करोड़ 3 लाख भाजपा के सदस्य बने। प्रदेश में कुल एक करोड़ 12 लाख कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बन चुके हैं। ऑनलाइन सदस्यता के लिए इस बार सभी को 88002024 पर मिस्ड काल देना है। जिसके मैसेज द्वारा सदस्यता ग्रहण करनी है। जिसमें कार्ड बनकर आपके मोबाइल पर उपलब्ध हो जाएगा।

    ये भी पढ़ेंः IAS Transfer: उत्तराखंड सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, छह जिलों के जिला अधिकारी सहित 45 अधिकारियों के तबादले

    घरों में संपर्क कर बनाएंगे सदस्य

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने जिला प्रभारी गुलशन आनंद को भी सदस्यता ग्रहण कराई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 11 से 17 सितंबर तक घर-घर संपर्क करके सदस्य बनाना है। कहा कि 11 सितंबर को प्रदेश पदाधिकारी जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक, एमएलसी, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष जाएंगे।

    ये भी पढ़ेंः कासगंज में महिला अधिवक्ता की अगवा कर हत्या; सहावर की नहर में बरामद हुआ शव, वकीलों में आक्रोश

    सदस्यता अभियान में जाएंगे बाजार, रेलवे स्टेशन

    भाजपा की विशिष्ट सदस्यता अभियान में प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशन ,बस स्टेशन, कचहरी, कालेज में कैंप लगाकर सभी सामाजिक संगठन, सभी सामाजिक वर्ग, युवा ,महिला उद्यमी, किसान, अधिवक्ता, रिटायर्ड अधिकारी, कर्मचारी के पास जाकर कार्यकर्ता सदस्य बनाएंगे। द्वितीय चरण 1 से 15 अक्टूबर के बीच समाज के सभी विभिन्न वर्गों, जाति समूह को भाजपा से जोड़ने के लिए समूह विशिष्ट संपर्क को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सदस्यता अभियान जिला संयोजक गोकुल प्रसाद मौर्य, तुलाराम लोधी, रेखा सिंह परिहार, जिला मीडिया प्रभारी स्वतंत्र देवल, सभासद साकेत सक्सेना आदि भी उपस्थित रहे।