Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Pilibhit Tiger Reserve कल से हो जाएगा गुलजार, रोमांचित कर रहे धूप में शारदा डैम के तट पर लेटे मगरमच्‍छ

    By Jagran NewsEdited By: Vivek Bajpai
    Updated: Mon, 14 Nov 2022 05:48 PM (IST)

    कुछ सैलानी टाइगर रिजर्व में फ्री पर्यटन का लुफ्त उठा रहे हैं। इस समय सर्दी का मौसम प्रारंभ हो चुका है। सर्दी के मौसम में धूप लेने के लिए अक्सर शारदा सागर डैम के भीतर से मगरमच्छ निकलकर किनारे पर आ जाते हैं।

    Hero Image
    शारदा डैम के समीप सूखे स्‍थान पर मौजूद मगरमच्‍छ। जागरण

    पीलीभीत, जागरण संवाददाता। पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र कल यानी 15 से प्रारंभ हो जाएगा। चूका बीच पर सभी तैयारियां भी पूर्ण कर ली गई हैं। सैलानियों ने टाइगर रिजर्व में पहले से ही आना प्रारंभ कर दिया है। मुफ्त पर्यटन के रूप में पहचान बना चुके शारदा सागर डैम के किनारे सर्दी के मौसम में इन दिनों काफी मगरमच्छ धूप लेने के लिए सूखे स्थान पर विश्राम करते नजर आ रहे हैं। मगरमच्छों को देखकर राहगीर और सैलानी काफी रोमांचित हो रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जहां एक ओर सैलानी टाइगर का पर्यटन सत्र होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं पर कुछ सैलानी टाइगर रिजर्व में फ्री पर्यटन का लुफ्त उठा रहे हैं। इस समय सर्दी का मौसम प्रारंभ हो चुका है। सर्दी के मौसम में धूप लेने के लिए अक्सर शारदा सागर डैम के भीतर से मगरमच्छ निकलकर किनारे पर आ जाते हैं। कई मगरमच्छ प्रतिदिन कई घंटों तक सूखे स्थान पर धूप सेंकते रहते हैं।

    शारदा डैम से गुजरने वाले लोग हो रहे रोमांचित

    शारदा डैम के ऊपर से गुजर रहे राहगीर और सैलानी मगरमच्छों को देखकर काफी रोमांचित हो जाते हैं। टाइगर रिजर्व के जंगलों में घूमकर वन्यजीवों का दीदार करने वाले सैलानियों को जितना आनंद मिलता है, उतना ही आनंद शारदा डैम के किनारे धूप सेंकते हुए मगरमच्छों को देखकर मिल जाता है। मंगलवार को टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र प्रारंभ हो जाएगा। अब यहां पर आने वाले सैलानियों को वन्यजीवों के दीदार भी होते रहेंगे।

    चूका से लेकर सप्‍त सरोवर तक सभी तैयारियां पूर्ण

    चूका पिकनिक स्पाट से लेकर सप्त सरोवर तक सभी तैयारियां पूर्ण हो गई है। जंगल के कच्चे मार्गों को भी मरम्मत के बाद सही करा लिया गया है। सैलानियों को ठहरने के लिए चूका बीच की हटें भी तैयार हो चुकी है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के प्रभागीय वनाधिकारी नवीन खंडेलवाल ने बताया कि जिला मुख्यालय से मंगलवार को पर्यटन सत्र का शुभारंभ किया जाएगा। सैलानियों की सुविधा के लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं।